आरकेजीएमसी की एंटी रैगिंग कमेटी ने की रैगिंग रोधी प्रबंधों की समीक्षा

by

एएम नाथ। हमीरपुर 25 फरवरी। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुधवार को प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें महाविद्यालय के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों, हॉस्टल एवं पीजी के संचालकों तथा विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर पिछली बैठक के दौरान लिए गए निर्णयों की अनुपालना और महाविद्यालय के परिसर, इसके आसपास के क्षेत्र, हॉस्टलों एवं पीजी में किसी भी तरह की रैगिंग के मामलों को रोकने के लिए किए गए विभिन्न प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की गई।
प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि संस्थान में रैंगिंग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद महाविद्यालय, हॉस्टल एवं पीजी के परिसरों को रैगिंग मुक्त बनाए रखने के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है। उन्होंने महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर के सिक्योरिटी प्रभारी को सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पर नियमित रूप से नजर रखने तथा किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने एंटी रैगिंग स्क्वायड के सदस्यों को सभी हॉस्टलों एवं पीजी की नियमित रूप से चैकिंग करने तथा इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। हॉस्टल एवं पीजी संचालक भी सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे हॉस्टलों एवं पीजी के आस-पास गश्त को बढ़ाएं। प्रधानाचार्य ने बताया कि महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के स्थानीय पते का ब्यौरा एकत्रित करने के लिए गूगल लिंक भी जारी किया है। यह ब्यौरा पुलिस के साथ भी साझा किया जाएगा, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके। बैठक में विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों से भी फीडबैक एवं सुझाव लिए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर, आरकेजीएमसी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. देसराज शर्मा, डीएसपी हरीश गुलेरिया और महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं चिकित्सक भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में जन्मा व्यक्ति भारतीय नागरिक, पुलिस रिपोर्ट नहीं बन सकती आधार: हाईकोर्ट

एएम नाथ। शिमला: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने नागरिकता और पासपोर्ट से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 3 के तहत 26 जनवरी 1950...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दारचा से रैली ऑफ हिमालयाज-2026 के तीसरे चरण को डीसी किरण भड़ाना ने दिखाई हरी झंडी

केलांग, 29 सितंबर। हिमालय की दुर्गम वादियों में साहस, रोमांच और मोटरस्पोर्ट का संगम पेश कर रही जेके टायर रैली ऑफ हिमालयाज-2026 के तीसरे चरण को मंगलवार को दारचा से उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एसपी रात में चुपके से थाने पहुंचे-  सिपाहियों से पूछा- थानेदार कहां है? जवाब सुनते ही लिया एक्शन

पानीपत :   पानीपत एसपी लोकेंद्र सिंह ने जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रात के समय कई थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई थानों में ड्यूटी के दौरान लापरवाही पकड़ी।...
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने जुलाई माह में करुणामूलक रोजगार नीति के तहत 94 ग्रुप-सी कर्मचारियों को दी नियुक्ति

राज्य सरकार ने दिवंगत सरकारी कर्मचारियों के परिवारों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए निदेशालय भर्ती, हिमाचल प्रदेश के माध्यम से जुलाई 2026 के दौरान करुणामूलक रोजगार नीति के तहत विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!