आरटीओ ने आवारा पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर टेप बैंड लगाने का अभियान किया शुरू

by
 कोहरे को देखते हुए करीब 400 पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर टेप बैंड लगाए जाएंगे – रविंदर सिंह गिल
होशियारपुर, 27 दिसंबर:   शीत लहर एवं कोहरे को लेकर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा जारी एडवाइजरी के मद्देनजर आर. टी. ओ रविंदर सिंह गिल द्वारा एन. जी. ओ ‘वॉयसलेस सेकेंड इनिंग होम’ के सहयोग से आज होशियारपुर में आवारा पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाने का अभियान शुरू किया गया, ताकि कोहरे के दौरान और रात के समय टेप की चमक से जानवरों को देखा जा सके और सड़क दुर्घटनाएँ रोक कर बहुमूल्य जिंदगियाँ बचाई जा सकें। आर. टी.ओ रविंदर सिंह गिल ने कहा कि इस अभियान के दौरान करीब 400 जानवरों के गले में रेडिकम रिफ्लेक्टर टेप बैंड लगाए जाएंगे।
उन्होंने वाहन चालकों से भी अपील की कि वे कोहरे के दौरान अपने वाहन की गति कम रखें और अपनी लाइटों को लो-बीम पर रखें, ताकि आने वाले वाहन जल्दी दिखें और सड़क पर आने वाले वाहन रोशनी में दिखें। उन्होंने कहा कि कोहरे के दौरान वाहन में हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करना सुनिश्चित करें तथा वाहन चलाते समय हमेशा मोबाइल व अन्य किसी उपकरण का प्रयोग न करते हुए सड़क पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन की खिड़कियां हमेशा साफ रखनी चाहिए तथा वाहनों के बीच आवश्यक दूरी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि जान-माल की हानि से बचा जा सके। इस दौरान ‘वॉयसलेस सेकेंड इनिंग होम’ के प्रतिनिधियों के अलावा वरिष्ठ सहायक कुलदीप सिंह, कनिष्ठ सहायक रविंदर शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केजरीवाल एक गिरोह के नेता हैं और केवल गिरोह ही जेल से चलता : दुष्यंत कुमार

नई दिल्ली :  भाजपा ने आम आदमी पार्टी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिस पर कहा गया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे। इस पर भाजपा महासचिव...
article-image
पंजाब

विधायक डा. राज कुमार की ओर से मंडी में मंजी प्रोग्राम शुरु

चब्बेवाल मंडी से शुरु किए प्रोग्राम के अंतर्गत किसानों, आढ़तियों, मजदूरों आदि को गेहूं की खरीद संबंधी समस्याओं का होगा फौरी हल, मंडी में योज्य लाभार्थियों ने लगवाई वैक्सीन, फायर ब्रिगेड की गाड़ी का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनरेगा खत्म, फिर भी सरकार ने दिए 30 हजार करोड़, जानें VB-G RAM G को कितना मिला पैसा

केंद्र सरकार ने बजट 2026 में ग्रामीण रोजगार नीति को नई दिशा देते हुए बड़ा बदलाव किया है. लंबे समय से मनरेगा के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने साफ...
article-image
पंजाब

मेयर ने शहीद-ए-आजम के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा को भेंट किए श्रद्धासुमन

होशियारपुर, 28 सितंबर: मेयर नगर निगम होशियारपुर सुरिंदर कुमार ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के 116वें जन्म दिवस पर शहीद भगत सिंह चौक में उनकी प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!