आरसेटी ने 34 महिलाओं को सिखाया आचार, पापड़ और मसाला बनाना

by
एएम नाथ। हमीरपुर 29 नवंबर :  मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 34 महिलाओं को आचार, पापड़ और मसाला पाउडर इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
शिविर के समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के मुख्य अभियंता पंकज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए पंकज शर्मा ने कहा कि आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं घर पर ही अपना उद्यम स्थापित करके अपने परिवार की आय बढ़ा सकती हैं। महिलाओं को इस दिशा में प्रयास करने चाहिए। इसमें बैंक भी उनकी मदद कर सकते हैं।
इससे पहले, संस्थान के निदेशक अजय कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता वतन सिंह, शिविर के मूल्यांकनकर्ता सोमदत्त शर्मा, पूनम परमार, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

32वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू : मुख्यमंत्री ने भाग ले रहे शिक्षकों और विद्यार्थियों को दी बधाई

13 और 14 नवम्बर को होगा भव्य राज्य स्तरीय समारोह एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में 32वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2024 का आयोजन 18 अक्तूबर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग उनकी राजनीति से ऊब चुके और महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा चाहते – प्रियंका गांधी

एएम नाथ । शिमला : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘400 पार’ नारे की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस पर चर्चा करते थे लेकिन अब उन्होंने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नंगल डैम पहुंचे भगवंत मान बोले- बीबीएमबी गुंडागर्दी पर उतारू – पंजाब बीजेपी के नेता भी स्थिति स्पष्ट करे : पंजाब-हरियाणा में पानी को लेकर बढ़ी रार

नंगल  :  सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को रूपनगर स्थित नंगल डैम का निरीक्षण किया। मान ने कहा कि हरियाणा ने अपने हिस्से के पानी का इस्तेमाल कर लिया है। पंजाब हरियाणा को हर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार डॉक्टर पर कार्रवाई करके पल्ला झाड़ रही : डॉ. जनक राज

ओवरलोडेड सिस्टम से डॉक्टरों का मनोबल और टूटेगा और मरीजों की मुसीबत बढ़ेगी एएम नाथ। शिमला : .आईजीएमसी शिमला में हुआ झगड़ा कोई सामान्य मामला नहीं बल्कि यह सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की घोर...
Translate »
error: Content is protected !!