आरोपी के खिलाफ करवाया मामला दर्ज, पीडि़ता को स्टेट प्रोटैक्टिव होम भेजा : सखी वन स्टाप सैंटर ने शारीरिक शोषण की शिकार दिव्यांग पीडि़ता को किया रेसक्यू

by

होशियारपुर, 10 मार्च:
सखी वन स्टाप सैंटर होशियारपुर की ओर से पिछले दिनों 26 वर्षीय दिव्यांग लडक़ी को पांच महीनों से उसके साथ हो रहे शारीरिक शोषण से बचाव कर स्टेट प्रोटैक्टिव होम भेजा गया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
जानकारी देते हुए सखी वन स्टाफ सैंटर की सैंटर एडमिनिस्ट्रेटर-कम-सी.डी.पी.ओ होशियारपुर-1 मधु बाला ने बताया कि 7 मार्च को सांय उनको किसी व्यक्ति का फोन आया कि उसको एक दिव्यांग लडक़ी जालंधर बस स्टैंड से मिली है और उसने उसको होशियारपुर के कहीं ठहाराया है। मधु बाला ने बताया कि उक्त व्यक्ति की बातचीत से उन्हें कुछ शक पैदा हुआ और वे वन स्टाप सैंटर की पूरी टीम लेकर उक्त व्यक्ति के बताए पते पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि उक्त व्यक्ति उस दिव्यांग लडक़ी के साथ मारपीट कर रहा था जबकि लडक़ी बेसुध थी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम की ओर से उक्त आरोपी को काबू किया गया व पीडि़त लडक़ी को सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया गया।
सखी वन स्टाफ सैंटर की सैंटर एडमिनिस्ट्रेटर ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस की ओर से मौके पर पुलिस मदद दिलाई गई व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि पड़ताल के दौरान पाया गया कि आरोपी सुखविंदर सिंह गांव कक्कों के नजदीक अरोड़ा कालोनी का रहने वाला है व पीडि़ता को पिछले पांच माह से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और जब पीडि़ता की ओर से शादी करवाने के लिए कहा गया तो आरोपी उसको बेसहारा सडक़ पर छोड़ कर जाने की तैयारी में था क्योंकि पीडि़ता चलने फिरने से असमर्थ है और खुद खाना भी नहीं खा सकती। उन्होंने कहा कि और गहनता से जांच करने पर पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पीडि़ता को सखी वन स्टाप सैंटर होशियारपुर के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों पर स्टेट प्रोटेक्टिव होम भेज दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा विशेष मेडिकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा आज अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में निशुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा अवतार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस...
article-image
पंजाब

नगर निगम और परिषदों के लिए मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया शुरू : 23 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकेंगे नए वोटर्स

चंडीगढ़ :  पंजाब में होने वाले 9 नगर निगमों बरनाला, बठिंडा, अबोहर, बटाला, होशियारपुर, कपूरथला, मोगा, एस.ए.एस. नगर और पठानकोट  तथा 104 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के आम एवं उपचुनाव-2026 के मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग...
article-image
पंजाब

भाजपा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़:  सच में देर हो सकती है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता। तथाकथित शराब घोटाले केस में आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य साथियों...
article-image
पंजाब

उम्मीदवारों पर सहमति बन गई : जल्द होगी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा – सुखबीर सिंह बादल

सरदूलगढ़  , 29 मार्च :   शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज सरदूलगढ़ में कहा कि लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल 13 सीटें जीतेगा और उम्मीदवारों की सहमति बन गई...
Translate »
error: Content is protected !!