आर्मी के CO से भिड़ा सरकारी अधिकारी : जवानों ने कर दी पिटाई,

by

राजौरी : भारतीय सेना के कमांडिंग ऑफिसर (CO) और डिफेंस एस्टेट डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के लड़ाई-झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में पहले रक्षा मंत्रालय का अधिकारी, सेना के कर्नल रैंक के सीओ को धक्का देते हुए दिखाई पड़ रहा है।

इसके बाद सीओ ने अपने जवानों से अधिकारी की पिटाई करवाई और अपने साथ हिरासत में लेकर चले गए. वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय सेना ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. हालांकि, रक्षा मंत्रालय की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर का है, जहां पाकिस्तान से सटी नियंत्रण रेखा (LOC) पर फेंस यानी कटीली तार लगाने को लेकर ये विवाद शुरू हुआ. इस कटीली तार के लिए डिफेंस एस्टेट के असिस्टेंट डीईओ से परमिशन की जरूरत थी, जो पिछले 10 महीने से लंबित थी।

जम्मू कश्मीर में सैन्य ठिकानों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग के लंबित मामले को हो रही बात

दरअसल, पहलगाम हमले के बाद से जम्मू कश्मीर में सैन्य ठिकानों की सुरक्षा और एलओसी पर एंटी इनफिल्ट्रेशन ऑब्स्टिकल सिस्टम (AIOS) को मजबूत किया जा रहा है. ऐसा इसलिए ताकि, पाकिस्तान (POK) की तरफ से घुसपैठ पर लगाम कसी जा सके. यही वजह है कि राजौरी सेक्टर में कटीली तार लगाने को लेकर डिफेंस एस्टेट के अधिकारी के पास लंबित मामले को जल्द निपटारे के लिए आग्रह किया गया था।

कई बार आग्रह करने पर भी जब असिस्टेंट डीआईओ ने फाइल को लटकाकर रखा, तब इंजीनियरिंग रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) कर्नल अंकुश चौधरी, खुद इस अफसर के पास गए थे. उसी दौरान वाद-विवाद शुरू हो गया. घटना 12 जून सुबह करीब 11.30 बजे की है।

अधिकारी ने सीओ को दिया था धक्का, सेना के जवानों ने कर दी पिटाई, उठाकर भी ले गए

सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर के रहने वाले एडीआईओ ने कर्नल को धक्का दे दिया और भारतीय सेना को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इस पर सीओ ने अपने जवानों को ऑफिस में बुलाया और अधिकारी की पिटाई कर दी. साथ ही अधिकारी का अपनी यूनिट में ले गए।

अभी तक ये साफ नहीं है कि एलओसी पर फेंस लगाने को लेकर सेना को जरूरी इजाजत मिली या नहीं. लेकिन सोशल मीडिया पर सेना के कमांडिंग ऑफिसर के साथ हुई बदसलूकी को लेकर लोग संजीदा हैं और जवानों की कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं. इस मामले पर डिफेंस एस्टेट के अधिकारी की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में आधार सेवाओं में तेजी लाने के निर्देश : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में किया गया। बैठक में उपायुक्त ने जिले...
article-image
पंजाब

Help Desk Inaugurated at Public

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 17 : Hon’ble District and Sessions Judge of Hoshiarpur, Mr. Rajinder Aggarwal, inaugurated a Help Desk at the public entrance of the New Court Complex, Hoshiarpur. On this occasion, Hon’ble...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने सब डिविजन टांडा में धरने व रैलियों के लिए दाना मंडी का स्थान किया निर्धारित

होशियारपुर, 21 अगस्त: जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सब डिविजन टांडा में अलग-अलग संगठनों...
Translate »
error: Content is protected !!