आर.एस बाली ने सुनीं लोगों की समस्याएं : समस्याओं को सुनना और उनकी शिकायतों का निवारण करना प्रथम कर्तव्य

by

पंचायत ऊपरली मजेठली में आसमानी बिजली गिरने वाले स्थान का किया दौरा।
कांगड़ा, 29 जून। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने
बृहस्पतिवार को कांगड़ा में अपने आवास और ओबीसी भवन वगवां नगरोटा में जन समस्याएं सुनते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनना और उनकी शिकायतों का निवारण करना प्रथम कर्तव्य है। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हटवास पंचायत के बुजुर्ग निवासी को चार कुर्सियां भेंट की।
नगरोटा वगवां निवासी नीरज दुसेजा व्यवसाई एवं वरिष्ठ पत्रकार की माता ललिता दुसेजा का 82 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया, स्वर्गवास उपरांत उनकी आत्मा की शांति के लिए सैनी पैलेस में रखी गई उठाला पूजा में उन्होंने भाग लिया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार के समक्ष सांत्वना प्रकट की। उन्होंने ललिता दुसेजा को भी अपनी मां बताते हुए उनके द्वारा किए गए अनेकों लोगों की भलाई के कार्यों का वर्णन किया। उन्होंने अपनी माता किरण बाली और माता ललिता दुसेजा विशेषज्ञों के साथ बिताए हुए समय को याद करते हुए कहा उन्होंने बताया कि किस तरह उनकी मां किरण बाली और ललिता दुसेजा हमेशा उनका मार्गदर्शन करती रहीं।
उन्होंने ज्ञानी संसार चंद के प्रवचनों की प्रशंसा की और उपस्थिति प्रत्येक व्यक्ति से प्रवचनों को जीवन में अपनाने की अपील की।
वे आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत ऊपरली मजेठली भी पहुंचे। यहां आसमानी बिजली गिरने से लगभग 8 घरों की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जिन लोगों के घरों को आसमानी बिजली के कारण नुकसान झेलना पड़ा इनमें चमेली देवी, हुकम चंद, सुभाष, विपन कुमार, महेंद्र कुमार, संजय कुमार, प्रताप चंद और जोगिंदर कुमार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह दयाल ने ‘सामर्थ्य’ को दिया 11 हजार का अंशदान

रोहित भदसाली। ऊना, 29 अगस्त. ऊना के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने अपनी सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक प्रेरणादायक पहल करते हुए जिला प्रशासन के सामर्थ्य कार्यक्रम के लिए 11 हजार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये कर दी पेमेंट : हिमाचल में एक और घोटाला, पंचायतों में स्कूटर-बाइक में रेत और बजरी की सप्लाई

एएम नाथ।  नाहन :  हिमाचल प्रदेश में सिरमौर की दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर रेत-बजरी की ढुलाई का मामला सामने आया है. आरटीआई में खुलासा हुआ है कि इसमें 50 लाख रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूध गंगा योजना से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी : किशोरी लाल*

घरथोली में काफ रैली का आयोजन बैजनाथ, 29 नवंबर :- राष्ट्रीय गोकुल मिशन के सौजन्य जर्सी संतान परीक्षण परियोजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग ने बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र के घरथोली में बछड़ी रैली (काफ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यह बैंक दे रहा है एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.40 प्रतिशत तक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक की गिनती भारत के बड़े बैंकों में होती है। इसके खाताधारक आपको हर जगह मिल जाएँगे। देश भर में PNB की बड़ी संख्या में शाखाएँ हैं। लोग PNB की स्कीम से...
Translate »
error: Content is protected !!