आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में सहयोग करें नागरिक, सटीक आंकड़े बनेंगे विकास योजनाओं का आधार : DC जतिन लाल

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अगस्त. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिले के नागरिकों से भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा संचालित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे) में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह सर्वेक्षण जुलाई, 2026 से दिसंबर, 2026 तक जिले के चयनित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि सर्वेक्षण का कार्य जिला सांख्यिकी कार्यालय ऊना के कर्मचारियों द्वारा निर्धारित प्रारूप के अनुसार टैब आधारित एप्लीकेशन के माध्यम से घर-घर जाकर किया जाएगा। सर्वेक्षण के दौरान रोजगार, बेरोजगारी एवं श्रम बल से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्र की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़े जिले की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति के आकलन के साथ-साथ विकासोन्मुखी योजनाओं के निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि सर्वेक्षण दल को सही, सटीक एवं वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि एकत्रित आंकड़े जनहित में अधिक उपयोगी सिद्ध हो सकें।
उपायुक्त ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान एकत्र की गई सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी तथा उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
जतिन लाल ने जिले के सभी सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सर्वेक्षण दलों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि यह महत्वपूर्ण सर्वेक्षण निर्धारित समयावधि में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सुनील शर्मा बिट्टू ने किया शुभारंभ : प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग 190 खिलाड़ी ले रहे भाग

खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू एएम नाथ।  हमीरपुर 5 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़लाघाट महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

योगेश चौहान: अर्की-  राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में गुरुवार को प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें...
हिमाचल प्रदेश

साहब ! झोलाछाप डॉक्टर कर रहे सेहत से खिलवाड़

ऊना 14 फरवरी: चिंतपुर्णी विधानसभा क्षेत्र के किन्नू में आयोजित किये गये जनमंच कार्यक्रम के दौरान सारड़ा गांव के जैसी राम ने झोलाछाप डॉक्टरों की समस्या का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि नीम हकीम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाटी मामले को अटकाने के मामले में बोले नेता प्रतिपक्ष : हाटी के मामले में कांग्रेस को राजनीति से बाज़ आना चाहिए : जयराम ठाकुर

संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद बिल को मिल चुकी है राष्ट्रपति की मंज़ूरी एएम नाथ, पावंटा साहिब: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को हाटी समुदाय को अनुसूचित...
Translate »
error: Content is protected !!