आवश्यक वस्तु मूल्य निर्धारण अधिसूचना आगामी दो माह तक लागू रहेगी : डीसी

by
ऊना  : आम जनता व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक अधिसूचना जारी कर आवश्यक वस्तुओं के अधिकतम मूल्य निर्धारित किये हैं तथा जिला में कोई भी विक्रेता या दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत नहीं वसूल सकेगा।
अधिसूचना के अनुसार जि़ला ऊना में बकरे व भेड़े का मीट 430, सूअर का 250 तथा चिकन ब्रॉयलर 170 रूपये प्रति किलोग्राम जबकि मछली, मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित अधिकतम मूल्य पर बिक सकेगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला में ढाबों पर पका हुआ भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये, हाफ डाइट एक प्लेट चावल के साथ दाल व सब्जी 50 रूपये, चपाती तवा 6 व तंदूरी 7 रूपये, विशेष सब्जी गोभी, आलू, मटर, पालक, राजमाह, चना, भिण्डी 70 रूपये, भरवां परांठा आचार के साथ 25 रूपये, दाल मक्खनी या फ्राइड 60 रूपये, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट 125, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 95 रूपये प्रति प्लेट निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 40 रूपये, समोसा चना 25 व दो समोसा चना 40 प्रति प्लेट बिक सकेगी। इसी तरह दुग्ध उत्पादों में दूध 55 रूपये प्रति लीटर, पनीर 270 रूपये व दही 75 रूपये प्रति किलोग्राम बेचा जा सकेगा।
राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विक्रेता अथवा दुकानदार उपभोक्ता को कैश मीमो जारी करेगा, जिसकी डुप्लीकेट कापी निरीक्षार्थ अपने पास रखेगा। इसके अलावा विक्रय संस्थान के मालिक या हिस्सेदार या प्रबन्धक के द्वारा दिनांक सहित हस्ताक्षर की हुई वस्तुओं की रेट लिस्ट संस्थान के प्रवेश द्वार पर लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित किए गए दाम आगामी दो माह के लिए लागू रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल घुमारवीं और सीएचसी भराड़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक: सुविधाओं के विस्तार के लिए एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव स्वीकृत

मंत्री राजेश धर्मानी बोले राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रोहित भदसाली।  घुमारवीं, 21 नवंबर :  नगर नियोजन, आवास, तकनीकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचली स्टार कलाकार अनुज शर्मा और वॉयस ऑफ पंजाब गौरव कौंडल भी बांधेंगे समां : मुकेश अग्निहोत्री करेंगे एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन

हमीरपुर 04 नवंबर। नादौन में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो जाएगी। उपमुख्यमंत्री (जलशक्ति, परिवहन, सहकारिता, भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग) मुकेश अग्निहोत्री दोपहर बाद 2 बजे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग का विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमि पूजन : विधानसभा स्पीकर पठानिया ने कहा संपर्क मार्ग पर 6  करोड़ 20 लाख खर्च  

बनोली गाँव को जल्द मिलेगी सड़क सुविधा एएम नाथ। चंबा, (सिहुन्ता) :  विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया  ने  आज 6  करोड़ 20 लाख की लागत से  रायपुर-फगोट संपर्क मार्ग के  मेटलिंग व टारिंग तथा शेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में उद्योगों को सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है बिजली : मुख्यमंत्री सुक्खू

औद्योगिक विकास के लिए निरंतर सहयोग किया जाएगा सुनिश्चित एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत उद्योग मित्र नीतियां बनाने...
Translate »
error: Content is protected !!