आवारा कुत्तो ने चार वर्षीय बच्ची को नोच कर मार डाला

by

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें आवारा कुत्तों के झुंड ने एक चार वर्षीय बच्ची की जान ले ली। बच्ची अपने माता-पिता के साथ खेत में धान की रोपाई के लिए गई थी।

अचानक, सात कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। इस घटना ने क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना दिया है.बबच्ची की पहचान गुनगुन के रूप में हुई है। उसका परिवार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ध्यानपुर गांव का निवासी है। वे इस समय पंजाब के होशियारपुर जिले के बसी जलाल गांव में मजदूरी कर रहे थे। घटना के समय, माता-पिता खेत में काम कर रहे थे, जबकि गुनगुन को पास के पेड़ की छांव में रखा गया था।

रविवार शाम लगभग 5:30 बजे, सात आवारा कुत्तों का झुंड बच्ची के पास आया और उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे कुछ दूरी तक घसीट लिया। बच्ची की चीखें सुनकर माता-पिता और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

अस्पताल में बच्ची की मौत : परिजन तुरंत गुनगुन को टांडा के सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे होशियारपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान, देर रात बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया और पूरे गांव में शोक का माहौल बना दिया।

यह घटना पहली बार नहीं है जब जिले में आवारा कुत्तों ने हमला किया है। इससे पहले 6 मई को खरल खुर्द गांव में भी एक प्रवासी मजदूर की बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर उसकी जान ले ली थी। इस तरह की घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से अमरुत 2.0 के तहत 5.65 करोड़ के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गढ़शंकर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अमरुत 2.0 योजना के तहत 5.65 करोड़ रुपए...
article-image
पंजाब , समाचार

सबसे साक्षर जिला होशियारपुर को होने का गौरव बुजुर्गों की महान सोच का नतीजा: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पालदी स्कूल ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपना परचम लहराया : जय कृष्ण सिंह रोड़ी माहिलपुर : होशियारपुर को सबसे शिक्षित लोगों का जिला होने का गौरव प्राप्त है...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर के बाद आतंकी अर्शदीप डाला के दो गुर्गों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला के बाद निशाने पर था ये पंजाबी सिंगर, दिल्ली में पकड़े गए अर्श डाला के दो गुर्गों का खुलासा नई दिल्ली :दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एनकाउंटर के बाद खालिस्तानी आतंकी...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी में भीड़ जमा होने, अस्थाई दुकाने लगाने व लंगर पर प्रतिबंध, निजी भूमि पर अस्थाई टैंट लगाने पर भी रोक, भूमि मालिक की जिम्मेदारी होगी तय : डीसी

ऊना – हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाबा बड़भाग सिंह होली मेला 2021 के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!