आशा कार्यकर्ताओं के 10 पद भरने के लिए साक्षात्कार 14 व 15 जनवरी को

by

एएम नाथ। चंबा : खंड चिकित्सा अधिकारी, चूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड चूड़ी के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता के स्वीकृत 10 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, चूड़ी में खुंडेल, गान, बलोथ, ब्रेही एवं ढिमला क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार जबकि 15 जनवरी को सराहन, लुड्डू, चड़ी, फगड़ी एवं अठलुईं क्षेत्र के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। सभी साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से आरंभ होंगे।

उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा, जिनमें 8वीं, 10वीं एवं उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/बीपीएल प्रमाण पत्र (वैध तिथि सहित), विधवा/निराश्रित/तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), वैवाहिक स्थिति का प्रमाण, आवासीय सत्यापन प्रमाण पत्र (वार्ड/गांव), आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं।
खंड चिकित्सा अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गौवंश की तस्करी करने वालों में एक की ढांक से गिरकर मौत : जांच करने पांगी पहुंची जम्मू पुलिस

  एएम नाथ। चम्बा (पांगी) : जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी से मवेशियों की तस्करी करने वाले आरोपियों में से एक की ढांक में गिरकर मौत गई है। मृतक का शव देर शाम...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तीसा में कार हादसा : सास और दामाद की मौत, 1 महिला घायल

एएम नाथ  (चम्बा) : चंबा जिले के तीसा उपमंडल में आज एक हृदयविदारक सड़क हादसे में सास और दामाद की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी बेटी से मिलने जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से गुज्जर समाज कल्याण परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां गुज्जर समाज कल्याण परिषद जिला सिरमौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल की अध्यक्षता में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू ने विक्रमादित्य-प्रतिभा सिंह के साथ डाली “नाटी” : लोकसभा चुनाव से पहले एकजुटता का प्रदर्शन

CM सुक्खू ने कहा, चारों सीटों पर नए जिताऊ लोगों को दिया जाएगा टिकट एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में होली धूमधाम से मनाई गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!