आशीष बुटेल ने किया डाइट संस्थानों की खेल प्रतियोगिता का उदघाटन : प्रदेश भर के 11 डाइट संस्थानों के लगभग 330 प्रशिक्षु ले रहे हैं भाग

by
हमीरपुर 09 फरवरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डाइट) की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक के ग्राउंड में आरंभ हो गई। मुख्य संसदीय सचिव (शिक्षा एवं शहरी विकास) आशीष बुटेल ने इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 11 डाइट संस्थानों के लगभग 330 प्रशिक्षु कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आशीष बुटेल ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां भी विद्यार्थी जीवन का महत्वपूर्ण अंग होती हैं। ये गतिविधियां विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षुओं के व्यक्तित्व को नए आयाम प्रदान करती हैं। सभी विद्यार्थियों को इनमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की चर्चा करते हुए आशीष बुटेल ने कहा कि इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की दिशा में कई बड़े कदम उठाए गए हैं। आने वाले समय में इनके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र के लिए भारी-भरकम बजट का प्रावधान कर रही है। विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों को इस बजट का सदुपयोग करना चाहिए तथा शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार सुधार की दिशा में कार्य करना चाहिए।
इससे पहले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना-करौर, हमीरपुर के प्रधानाचार्य धर्मपाल चौधरी ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, अन्य पदाधिकारी, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार, विभिन्न जिलों के डाइट संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आप ने 54=उम्मीदवारों के सूची की जारी: हरोली से रविंद्र मान और ऊना से राजीव ग्गैतम

शिमला : आम आदमी पार्टी ने आज 54 प्रत्याशियो के आज टिकट देने की घोषणा की तौ चार प्रतिशियो को फल टिकट दी जा चुकी है।  अब मात्र 10 सीटो पर पेच फंसा। आदमी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चमियाणा और टांडा के बाद आईजीएमसी शिमला में शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला :  एआइएमएसएस चमियाणा और टांडा मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत के बाद राज्य सरकार शीघ्र ही आईजीएमसी शिमला में यह सुविधा उपलब्ध करवाने जा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतलपुर में प्रस्तावित नए शहर का ग्रामीणों व भाजपा ने किया कड़ा विरोध

परियोजना को बताया पर्यावरण व किसान विरोधी, आंदोलन व कानूनी लड़ाई की चेतावनी बद्दी, 6 जनवरी (तारा) :  बद्दी के निकट शीतलपुर क्षेत्र में चंडीगढ़ की तर्ज पर प्रस्तावित नए शहर को लेकर ग्रामीणों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक सहायता के 9 लाख के चैक : सत्ती ने 30 लाभार्थियों को दिए मुख्यमंत्री राहत कोष से

ऊना : 22 जुलाई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज रक्कड़ काॅलोनी स्थित विद्युत विभाग के विश्राम गृह में 30 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 9 लाख राशि...
Translate »
error: Content is protected !!