आशीष बुटेल ने किया राजस्व सदन भवन का उद्घाटन : आशीष बुटेल ने कहा कि लगभग 500 करोड़ रूपए की धनराशि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए की जा रही खर्च

by
पालमपुर, 9 जनवरी :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने आज उपमंडल अधिकारी कार्यालय पालमपुर के नजदीक 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजस्व सदन पालमपुर के भवन का उद्घाटन किया।
आशीष बुटेल ने कहा कि लगभग 500 करोड़ रूपए की धनराशि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए खर्च की जा रही है।
सीपीएस ने कहा कि पालमपुर विधान सभा क्षेत्र का योजनात्मक और सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मांग और जरूरतों के अनुरूप जनसहभागिता से विकास को आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान और उसे मुख्य धारा में लाने के ध्येय से कार्य कर रही है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उप महापौर राज कुमार, पार्षद दिलबाग सिंह, एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेइती, डॉ. अमित गुलेरिया, तहसीलदार सार्थक शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विनीत, आरएम एचआरटीसी उत्तम चंद व विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों को पक्का करने के लिए 10 करोड़ की राशि की गई है स्वीकृत : बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद गतिविधियां आवश्यक – अनिरुद्ध सिंह

कैबिनेट मंत्री ने खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को किया सम्मानित शिमला 29 जून : ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा बच्चों के मानसिक एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जतिन लाल ने DC ऊना का संभाला कार्यभार

ऊना, 2 फरवरी – वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी जतिन लाल ने शुक्रवार को DC ऊना का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले जतिन लाल कौशल विकास निगम शिमला में प्रबंध निदेशक के पद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत खुलासा : बिजली विभाग में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड  के चीफ़ इंजीनियर विमल नेगी की रहस्यमयी मौत के मामले में नए खुलासे सामने आए हैं. इस घटना ने बिजली विभाग के भीतर हड़कंप मचा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केहर सिंह खाची ने कुमारसैन और कोटगढ़ में बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

शिमला 22 जुलाई – उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के आदेशानुसार श्री केहर सिंह खाची ने लगातार भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने...
Translate »
error: Content is protected !!