आस्ट्रेलियन एंबैसी को शगनप्रीत सिंह का वीजा रद्द करने एवं उसे डिपोर्ट करने के लिए कहा

by

मोहाली : 28 जुलाई
विक्की मिढूखेड़ा कत्ल कांड मामले में मोहाली पुलिस ने आस्ट्रेलियन एंबैसी को शगनप्रीत सिंह का वीजा रद्द करने एवं उसे डिपोर्ट करने के लिए कहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विवेकशील सोनी ने कहा कि पुलिस ने दूतावास को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि ‘वह शगनप्रीत को आस्ट्रेलिया से मोहाली वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं’। पुलिस ने अपने पत्र में कहा कि ‘यह सूचित किया जाता है कि भारत का एक नागरिक शगनप्रीत सिंह वासी खमाणों जिला फतेहगढ़ साहिब आईपीसी की धारा 302,34 तथा असलाह एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मुलजिम है’। जिसके खिलाफ मोहाली के थाना मटौर में मामला दर्ज है।
यह एफआईआर विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की मिढूखेड़ा के भाई अजयपाल सिंह के बयानों पर दर्ज की गई थी। जिसका 7 अगस्त 2021 को चार व्यक्तियों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। शगनप्रीत परचौथे अज्ञात शार्प शूटर को बाकी तीनों के साथ मिलाने का आरोप है। शगनप्रीत ने पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी भी दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर-42 में निःशुल्क मेडिकल चेक-अप एवं लंग हेल्थ कैंप का आयोजन

पुनीत महाजन  : चंडीगढ़, 28 जून, –मानव कल्याण परिसर, रोटरी क्लब चंडीगढ़ तथा डीवी केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सेक्टर-42 स्थित कम्युनिटी सेंटर, चंडीगढ़ में निःशुल्क मेडिकल चेक-अप एवं लंग हेल्थ...
article-image
पंजाब

कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप : 4 घंटे तक जिला अदालत में सर्च, प्राथमिक जांच में कुछ संदेहास्पद नहीं

चंडीगढ़ : जिला कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस को एक लेटर मिला था, जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के ज्यूडिशियल कॉम्प्लैक्स में बम रखा गया है। यह बम एक...
article-image
पंजाब

विभिन्न  संगठनों द्वारा टर्मिनेशन संबंधी शो-कॉज नोटिसों के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री को डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के माध्यम से भेजा गया मांग पत्र

मामला 4161 मास्टर कैडर अध्यापकों में से 253 अध्यापकों को शिक्षा विभाग से बाहर करने का गढ़शंकर, 22 मई  :  विभागीय शर्तें पूरी करके शिक्षा विभाग में पिछले तीन वर्षों से नियमित सेवाएं निभा...
Translate »
error: Content is protected !!