इंजीनियर किसान पुत्रों ने तीन लाख से ज्यादा का राशन व अन्य रोजाना जरूरत का समान किसान अंदोलन में शामिल किसानों के लिए शाहजहांपुर बार्डर पर किसान नेता युद्धवीर के किया सपुर्द

by

दिल्ली: किसानों के दिल्ली र्मोचे में शामिल किसानों के लिए जालंधर से संबंधित किसान पुत्रों ने तीन लाख से ज्यादा का राशन सहित अन्य रोजाना का जरूरत का समान शहजहांपुर बार्डर पर भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में वहां पर मौजूद किसानो में वितरित किया।
गुरू नानक देव इंजीनियरिंग कालेज विदर 1997 वैच के इंजीनियर किसान पुत्रों सुखवीर मिन्हास,चरनजीत सिंह विर्क, सिकंदर सिंह बोपाराय, चमकौर सिंह भुल्लर, सुखवीर सिंह लिदड़ , हरजिंदर सिंह कंबोज, रमनदीप सिंह परहार, मनमोहन सिंह विर्क, रमनीक सिंह विर्क, पुशपिंदर सिंह वेदी, रजत शर्मा व अन्य 35 सौ लीटर मिनरल बाटर, सौ गद्दा, 150 डब्ल बैंड कंबल, 10 तृपालें, 6  क्विंटल चावल, पांच क्विंटल चना दाल, एक हजार टुथ ब्रुश व टुथ पेसट, साबुन व खाना बनाने वाला तेल आदि पहुंचाया।
भारतीय किसान युनियन के महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने सभी का राशन व अन्य समान किसानों के लिए पहुंचाने का अभार प्रकट करते हुए कहा कि किसान अंदोलन में किसान पुत्र व अन्य संगठन भारी मात्रा में राशन व अन्य समान लेकर आ रहे है। जिससे किसान अंदोलन को औश्र मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि जव तक कृषि कानून वापिस नहीं होगे अव किसान घर वापसी नहीं करेगे। सुखवीर मिन्हास ने कहा हम सभी ने इंजीनियरिग की इकट्ठे की और इस समय अलग अलग जगह अच्छे पदों पर तैनात है या अपने कामकाज कर रहे है। लेकिन हम किसान पुत्र पहले है। जिसके चलते किसान पुत्र होने के नाते हम सभी ने विचार विर्मष किया और राशन व अन्य समान किसान अंदोलन में डटे किसानों के लिए राशन व अन्य समान पहुंचाने का फैसला किया था। जिसें हमने किसान नेता चौधरी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में शहजहांपुर बार्डर पर किसानों में वितरित किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दान की गई आंख से बख्शीराम का जीवन रोशन हुया : लोग मरने के बाद आंखें दान कर किसी की अंधेरी जिंदगी में रोशनी भरने के लिए आगे आए – प्रो. सरीन

गढ़शंकर, 11 दिसंबर : रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर ने गढ़शंकर में डॉ. तरसेम सिंह चेयरमैन बॉडी डोनेशन कमेटी की अध्यक्षता में एक प्रभावशाली समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में...
article-image
पंजाब

Mata Kalyani Mandir in Khanni

Hoshiarpur /Feb 1/Daljeet Ajnoha : The ancient Mata Kalyani Mandir on Jaijon Road in Khanni village, Hoshiarpur district, witnessed the grand conclusion of its weekly bhandara and Sri Mad Bhagwat Katha programme today, organized...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जनहित और अंत्योदय की भावना से प्रेरित है केंद्रीय बजट : मुख्यमंत्री सैनी

केंद्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज : CM नायब सिंह सैनी हरियाणा के लिए बजट उत्साहजनक, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार औद्योगिक, इंफ्रास्ट्रक्चर और एमएसएमई...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने लाभार्थियों को वितरित किए गए ऋण माफी सर्टिफिकेट

गढ़शंकर I 4 जुलाई:   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने गरीब और पिछड़े वर्गों को बड़ी राहत देते हुए 67.84 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया है। इसके...
Translate »
error: Content is protected !!