इंडियन ओवरसीज कांग्रेस आस्ट्रेलिया (पंजाब चैप्टर) के महासचिव अश्वनी बावा का लुधियाना पहुंचने पर सम्मान 

by
विदेशों की धरती पर कड़ी मेहनत के जरिए देश का नाम रोशन कर रहा एनआरआई भाईचारा: पवन दीवान
लुधियाना, 3 अपील: भारतीयों और खासकर पंजाबियों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर विदेशों की धरती पर भी देश का नाम रोशन किया है। इस दिशा में, ऑस्ट्रेलिया से विशेष तौर पर लुधियाना पहुंचे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस आस्ट्रेलिया (पंजाब चैप्टर) के महासचिव अश्विनी बावा को पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान और उनके साथियों द्वारा सम्मान चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर दीवान ने कहा कि एनआरआई भाईचारे ने विदेश की धरती पर कड़ी मेहनत के जरिए भारत और खासकर पंजाब का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। एनआरआई भाईचारा न सिर्फ दूसरे देशों की तरक्की में योगदान डाल रहा है, बल्कि यहां अपनी मिट्टी से भी जुड़ा हुआ है और समय-समय पर इस भाईचारे के लोग विभिन्न विकास कार्यों में अपना हिस्सा डालते रहते हैं।
वहीं पर, अश्वनी बावा ने पवन दीवान और उनके साथियों का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि एनआरआई भाईचारा कभी भी अपनी मिट्टी की सुगंध को नहीं भूल सकता और जब भी उन्हें अवसर मिलता है, वह यहां पहुंच जाते हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास हेतु अपना योगदान डालने की बात भी कहीं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया एक बहुत अच्छा देश है, जहां समाज के हर वर्ग को बनता सम्मान दिया जाता है।
जहां अन्य के अलावा, सुनील दत्त, गुरदीप सिंह, पुलकित चौधरी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पत्रकारिता में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर डाक्टर दलजीत सिंह अजनोहा को विशेष सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर डाॅ. दलजीत सिंह अजनोहा ने पत्रकारिता में पीएचडी कर समाज में एक मिसाल कायम की है। उनकी इस महान उपलब्धि को देखते हुए गांव...
article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 13 : Lamrin Tech Skills University Punjab conducted 3rd meeting of its Governing Body consisting of senior members of industry and academia. Dr. A.S. Chawla, Vice-Chancellor, welcomed the Hon’ble Chancellor (Chairman BoG)...
article-image
पंजाब

कत्ल कर लूट को दिया अंजाम, अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज : हाथ पांव बंधे हुए थे और मुँह में कपड़ा हुआ था ठूसा

 गढ़शंकर, 22 जून : थाना महिलपुर पुलिस ने मनप्रीत सिंह के बयान पर उसके पिता रशपाल सिंह का कत्ल कर लूट करने के आरोप में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा...
पंजाब

12 बोतल विस्की सहित युवक काबू

गढ़शंकर- गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी ने गशत दौरान एक युवक को 12 बोतलें विस्की सहित ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया। प्राप्त जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी बीरमपुर रोड़...
Translate »
error: Content is protected !!