इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कनाडा के महासचिव रीत मोहिंदर सिंह का पवन दीवान ने किया सम्मान

by

चंडीगढ़: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान द्वारा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस कनाडा के महासचिव रीत मोहिंदर सिंह का उद्योग भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान सम्मान किया गया। जहां एनआरआई समाज से जुड़े अलग-अलग विषयों पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान दीवान ने विदेशों में रहकर वहां की तरक्की में अहम योगदान डालने वाले एनआरआई भाईचारे की प्रशंसा की। दीवान ने कहा कि विदेशों में बसने वाले पंजाबियों ने अपनी मेहनत से भारत और खासकर पंजाब का नाम विदेशों में रोशन किया है, जो समय-समय पर अपने गांवों के विकास में भी योगदान डालते हैं। उन्होंने एनआरआई भाईचारे को पंजाब और खासकर शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्रों में भी योगदान देने की अपील की, ताकि लोगों का जीवन स्तर और ऊंचा किया जा सके। इसी तरह, उन्होंने इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस कनाडा के प्रधान अमरप्रीत औलख द्वारा कोरोना काल में कनाडा में किए गए समाजसेवी कार्यों को भी सराहा।
जबकि रीत मोहिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया, जिन्होंने पंजाब में एनआरआई समाज के हकों की मजबूती के लिए कदम उठाए हैं, जो पिछली सरकार में हो रही धक्केशाही से परेशान थे।
इस अवसर पर इशविन्दर सिंह गोराया व गुरदीप सिंह अहलूवालिया भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पर फोरेंसिक लैब के लिए पैसे नहीं: महीनों से अटकी है एक CD की जाँच, हाई कोर्ट ने पंजाब की आप सरकार से विज्ञापन का माँगा हिसाब

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आप सरकार को लताड़ लगाई है। हाई कोर्ट ने उससे सरकारी विज्ञापन पर खर्च किए गए पैसे की जानकारी देने को कहा है।  हाई कोर्ट ने भगवंत मान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नए घर में हुए शिफ्ट – अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ छोड़ा दिल्ली का सीएम आवास

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CID जांच में हुया खुलासा : मुख्यमंत्री सिंह सुक्खू के लिए मंगाए गए समोसे उनके स्टाफ को क्यों परोसे गए?

एएम नाथ / रोहित भदसाली : शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए लाए गए समोसे से जुड़ी एक हालिया घटना ने विवाद को जन्म दे दिया है। समोसे गलती से मुख्यमंत्री के बजाय...
article-image
पंजाब

संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा गढ़शंकर में मिठियां रूहां कम्युनिटी इवेंट करवाया

गढ़शंकर । पंजाब स्टेट एडस कंट्रोल गढ़शंकर के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार की अध्यक्षता में चल रही संस्था संकल्प संस्कृतिक समिति गढ़शंकर द्वारा मिठियां रूहां कम्युनिटी इवेंट करवाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी पंडित...
Translate »
error: Content is protected !!