इंसाफ मोर्चा खत्म करने का एलान : बहिबल और कोटकपूरा गोलीकांड मामले में SIT ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट

by

कोटकपूरा : बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामलों की शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार कालड़ा की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अदालत में बहिबल गोलीकांड केस की स्टेटस रिपोर्ट पेश की और अदालत ने दोनों मामलों की सुनवाई 20 जनवरी तक स्थगित कर दी।

वहीं मोगा के पूर्व एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा हाजिर रहे और बाकी आरोपियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अपनी हाजिरी लगवाई। स्टेटस रिपोर्ट के बाद जिला अदालत में अब दोनों केसों का एक साथ ट्रायल शुरू हो जाएगा। इस पर पीड़ित परिवारों ने संतुष्टि जताई है और पिछले दो साल से बहिबल कलां में चल रहे इंसाफ मोर्चे को खत्म करने का एलान किया। पीड़ित परिवार के सदस्य व इंसाफ मोर्चे के नेता सुखराज सिंह ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि इन घटनाओं में भले ही चार्जशीट दाखिल हो चुकी है लेकिन किसी न किसी कारण से ट्रायल शुरू नहीं हो पाया है मगर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल होने और सभी तरह की याचिकाओं के रद्द होने से अब ट्रायल शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि अब वह धरना प्रदर्शन की जगह अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और आने वाले एक-दो दिन में धार्मिक समारोह करके बहिबल कलां में पिछले दो साल से चल रहे इंसाफ मोर्चे को खत्म करेंगे। बता दें कि बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड में दोनों ही एसआईटी चार्जशीट दाखिल कर चुकी हैं और मामले जिला अदालत पहुंच चुके हैं। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जिला अदालत को इन दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई करने का आदेश दिया है। अब दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई शुरू होगी।  दोनों ही मामलों में अधिकांश पुलिस अधिकारियों को ही चार्जशीट किया गया है लेकिन बहिबल कलां मामले में पुलिस अधिकारियों की मदद करने पर दो व्यक्तियों सुहेल सिंह बराड़ और पंकज बंसल भी आरोपी है। वहीं कोटकपूरा गोलीकांड में सुखबीर सिंह बादल भी चार्जशीट हैं

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे की गंभीर समस्या पर सांसद तिवारी ने जताई चिंता – नशे के सौदागरों पर हो सख्त कार्रवाई : सांसद तिवारी

सांसद तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा गढ़शंकर, 28 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों मेघोवाल...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने 50,000 का जुर्माना लगाया : चुनाव आयुक्त को पंचायती चुनावों का शेड्यूल पेश नहीं कर पाने पर

चंडीगढ़ : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने चुनाव आयुक्त को चुनावों का शेड्यूल पेश नहीं कर पाने पर 50,000 का जुर्माना लगाया है। आज चुनाव आयुक्त को हाईकोर्ट में पंचायती चुनाव के शेड्यूल लाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे नायक सरवन को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली : आपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे नायक पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले सरवन सिंह को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने...
article-image
पंजाब

सुन्नी डैम क्षेत्र में एक शव बरामद, पोस्टमार्टम हेतु भेजा : महिला की पहचान के लिए किए जा रहे प्रयास

एएम नाथ। शिमला/ सुन्नी/ – सुन्नी में डैम क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार सुबह एक शव बरामद किया गया है। सुबह सात बजे स्थानीय लोगों को डैम के एक किनारे...
Translate »
error: Content is protected !!