इंसाफ रैली 6 नवंबर को, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हलके आनंदपुर साहिब में: ओडीएल के पैंडिग रैगुलर पत्र व ईटीटी के लिए पंजाब तनख्वाह स्केल जारी करने की मांग को लेकर

by

गढ़शंकर। डैमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब, ओडीएल अध्यापक यूनियन व ईटीटी टैट पास अध्यापक एसोसिएशन की अगुवाई में ईटीटी अध्यापकों की भर्ती के सभी लाभ बहाल करवाने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हलके आनंदपुर साहिब में इंसाफ रैली 6 नवंबर को की जाएगी। इस दौरान ओपन डिस्टैक लर्निंग अध्यापक के पिछले कई वर्षों से पैंडिंग रैगूलर अर्डर जारी करवाने की भी मांग की जाएगी। जिसके लिए जिले में भारी मात्रा में मुलाजिमों को एकत्र करने की मुहिम चलाई जा रही है तथा अध्यापकों द्वारा भारी मात्रा में इस रैली में भाग लिया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुकेश कुमार, जसवीर सिंह, स ुखदेव डानसीवाल, जरनैल सिंह, सतपाल कलेर, मनजीत सिंह, हंस राज, विनय कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के तहत 7654, 3442 व 5178 भर्तियों के बाकी सभी अध्यापक तीन वर्ष की ठेका नौकरी पूरी होने के उपरांत इश्तिहार व नियुक्ति पत्रों की शरतों के तहत रैगुलर हो चुके हैं। लेकिन 125 के करीब ओपर डिसटैंस लर्निंग अध्यापकों से पक्षपात व बे-इंसाफी की गई है तथा यूनिवर्सिटी के अधिकार क्षेत्र से बाहर की डिगरी के हवाले से रैगूलर नहीं किया गया। जबकि उनसे पहले व बाद की भर्तियों के हजारों ओडीएल अध्यापक रैगूलर तथा प्रमोट भी हो चुके हैं। इसी तरह शिक्षा विभाग के तहत वर्ष 2016 में 4500 ईटीटी पोस्टों व रैगूलर भरती हुए 180 ईटीटी टैट पास अध्यापकों की पिछले पांच वर्ष की सर्विस को जबरदस्ती खत्म करते हुए एक लोक विरोधी फैसले के तहत भरती की सेवा शरतों से अलग कर दिया गया तथा वर्षों का परख समय सफलता से पूरा कर चुके होने के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा मई 2021 में नियमों से उलट नए नियुक्त पत्र जारी करके नए सिरे से परख समय व पंजाब तनख्वाह पैटर्न की जगह नए तनख्वाह स्केल लागू कर दिए गए हैं। नेताओं ने कहा कि घोर इंसाफी व पक्षपात वाले इन दोनों मामलों में इंसाफ की मांग करने के लिए पंजाब की जुझारू विरासत से प्रेरमा लेते हुए प्रदेश भर से हजारों अध्यापक 6 नवंबर को आनंदपुर साहिब में शिक्षा मंत्री की रिहायश के पास इंसाफ रैली की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध माईनिंग को छुपाने के लिए अब दो दिन से माईनिंग माफिया दुारा सैकड़ों मिट्टी के टिप्पर डाले

गढ़शंकर । गढ़शंकर और बलाचौर की सीमा पर सैकड़ों एकड़ पहाड़ी क्षेत्र व खड्डों में माईनिंग माफिया दुारा की गई अवैध माईनिंग को छुपाने के लिए अब दो दिन से माईनिंग माफिया दुारा सैकड़ों...
article-image
पंजाब

संचित सेठी को शिव सेना पंजाब ने जिला युवा अध्यक्ष की सौंपी जिमेदारी

होशियारपुर : शिवसेना पंजाब की एक विशेष बैठक होशियारपुर साधु आश्रम के नजदीक हिंदू नेता युवा संचित सेठी की अगुवाई में हुई। जिसमें शिवसेना पंजाब के युवा उत्तर भारत प्रमुख मिक्की पंडित दोआबा के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवाल-2025 : पंजाबी स्टार नाइट में बब्बु मान ने बाँधा समां, संगीत और उत्साह से सराबोर रहा माहौल

एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आर.एस. बाली रहे मुख्य अतिथि…..कहा…प्रदेश और कांगड़ा के लिए आज एक विशेष दिन एएम नाथ।  धर्मशाला, 29 दिसम्बर : कांगड़ा वैली कार्निवाल-2025 के छठे दिन आयोजित पंजाबी स्टार नाइट में प्रसिद्ध...
पंजाब

पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ : पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार, एक गैंगस्टर घायल

मोहाली :  मोहाली में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार कुराली में कांग्रेस लीडर के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!