इंस्टाग्राम पर दोस्ती , शादी का झांसा, दुष्कर्म : मामला दर्ज

by

जीरा/ पठानकोट : इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, फौजी बताकर शादी का झांसा देकर 26 वर्षीय युवती संग दुष्कर्म किया। थाना सदर जीरा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी आरोपी बूटा सिंह निवासी गुरुसर तहसील जगरांव जिला लुधियाना संग इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बूटा ने खुद को फौज में बतौर सिपाही कार्यरत बताया। पीड़िता उसे पसंद करने लगी। बूटा ने उससे शादी करने की बात कही। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। अमृतसर जाकर होटल में रहने लगे। उसने पीड़िता के साथ संबंध स्थापित किए। अब आरोपी उसके संग शादी नहीं कर रहा है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना सदर जीरा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के बाद आरोपी बूटा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, पठानकोट में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान लुकेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह बीए कर रही है और तीन साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर लुकेश सिंह से मुलाकात हुई थी। तब वह दोनों नाबालिग थे। दोनों में प्रेम संबंध भी बन गए। पीड़िता ने कहा कि लुकेश ने उसको विवाह का झांसा देकर अलग-अलग जगह पर जाकर संबंध बनाए और अब जब दोनों बालिग हो गए तो शादी करने से मुकर गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बी.ए.बी.एड. तीसरे सेमेस्टर का परिणाम रहा शानदार

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.ए. बी.एड. के तीसरे सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब ’वर्सिटी...
article-image
पंजाब

सरपंच व उसका पति 25 ग्राम हेरोइन व ड्रग मनी एक लाख साढे आठ सौ रुपये सहित

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर आई 20 कार में जा रहे पति पत्नी की तलाशी लेने पर 25 ग्राम हेरोइन एक लाख आठ हजार पांच सौ सात रुपये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई की दुल्हन बनी बहन : खुद मां ने कराई दोनों की शादी, सभी मर्यादाओं को लांघ चुके थे दोनों

नई दिल्ली: जैसे-जैसे दुनिया अधुनिकता की ओर आगे बढ़ रही है रिश्तों की मर्यादा तेजी से खत्म हो रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग करीबी रिश्तों में भी शादी करने से नहीं कतरा...
Translate »
error: Content is protected !!