गोलियां इतनी मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे….रिवाल्वर सटाया….लड़की ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर

by
हरदोई :  उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक युवती का फिल्मी अंदाज में पेट्रोल पंप कर्मी को रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का वीडियो सामने आया है।  कार में सीएनजी डलवाते समय गाड़ी से उतरने का आग्रह करने पर तमतमाई युवती ने पेट्रोल पंप कर्मी के सीने पर रिवाल्वर सटा दी।
इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।   बिलग्राम थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर ये घटना हुई।  पेट्रोल पंप कर्मी रजनीश ने बताया कि वह रोज की तरह गाड़ियों में सीएनजी रिफिल कर रहा था, तभी शाहाबाद के मोहल्ला गिगियानी निवासी एहसान खान अपने परिवार के साथ अपनी कार में सीएनजी रिफिल कराने आए।  सेफ्टी को लेकर कर्मचारियों ने सभी लोगों को कार से उतरने के लिए कहा. इसी बात को लेकर सभी अभद्रता करने लगे।
दहशत में पेट्रोल पंप कर्मी :  पेट्रोल पंप कर्मियों के मुताबिक,देखते ही देखते एहसान खान की पुत्री अरीबा लाइसेंसी रिवाल्वर एक कर्मचारी के सीने पर सटा दी और कहा कि इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले पहचानने से इनकार कर देंगे।  हालांकि, एक शख्स बीच-बचाव करते हुए युवती को दूर ले जाता है।  पीड़ित ने बताया कि इस घटना से वह दहशत में हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. अचानक हुई घटना से सभी पेट्रोल पंप कर्मी डरे हुए हैं. बिलग्राम पुलिस दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्यवाई में जुट गई है।
हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी रमेश के द्वारा प्रार्थना पत्र और एक वीडियो प्रस्तुत किया गया है, जिसमें एक युवती के द्वारा रिवाल्वर दिखाकर डराने का प्रयास किया जा रहा है. आरोपी अरीबा पुत्री एहसान खान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है. मामले में आवश्यक विधि कार्यवाही की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव मोहनोवाल में किसान अंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला

गढ़शंकर: गांव मोहनोवाल में सरपंच लखवीर सिंह लख्खी के नेतृत्व में एनआरआई के सहयोग से समूह गांव वासियों ने किसान सयुंक्त र्मोचे के आहावान पर किसान अंदोलन में शहीद हो चुके किसानों को श्रद्धांजलि...
article-image
पंजाब , समाचार

नाबालिग लड़की के साथ दुराचार की घटना पर सीजेएम अपराजिता जोशी ने लिया कड़ा संज्ञान : पुलिसकर्मियों को बुलाया, मामले की जांच कर जल्द आरोपी की तलाश करके अदालत में पेश करने का आदेश

होशियारपुर, 5 अगस्त:  जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेअरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल ने आज ओल्ड एज होम, चिल्ड्रन होम एवं जुवेनाइल होम, राम कॉलोनी कैंप, होशियारपुर का औचक दौरा किया। इस...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप’ चंडीगढ़ को एक और झटका : इस्तीफाओं का सिलसिला जारी ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

एएम नाथ। चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ में इस्तीफाओं का दौर लगातार जारी है। पार्टी को एक और झटका देते हुए ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह (जे.जे. सिंह) ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शादी फंक्शन के दौरान दो ग्रुप्स के बीच झड़प : अंधाधुंध फायरिंग में दो की मौत

लुधियाना : पंजाब में लगातार फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। लुधियाना से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां देर रात एक शादी के फंक्शन के दौरान दो ग्रुप आपस में...
Translate »
error: Content is protected !!