इनोवा चालक 50 पेटी नाजायज़ शराब सहित गिरफ्तार 

by
गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख की हिदायतों पर एएसपी गढ़शंकर तुशार गुप्ता की देखरेख में तथा एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर इकबाल सिंह की अगुवाई में नशा तस्करों खिलाफ चलाए अभियान को उस भारी सफलता मिली जब गढ़शंकर पुलिस ने एक इनोवा कार चालक को 50 पेटी नाजायज़ शराब सहित गिरफ्तार किया। एसएचओ इकबाल सिंह ने जानकारी देते बताया कि एसआई मनजीत लाल की पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान स्थानीय बंगा चौक में जब आ रही इनोवा कार नंबर पी.बी.- 06- एवी- 8113 को टार्च से रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने गाड़ी एक-दम बंगा की तरफ मोड़ कर भगाने की कोशिश की। पुलिस पार्टी ने पीछा कर गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 50 पेटियां नाजायज़ शराब 555 गोल्ड व्हिस्की फाॅर सेल इन चंडीगढ़ बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक को नाजायज़ शराब सहित गिरफ्तार कर धारा 61-1-14 तहत मामला दर्ज किया है। कथित दोषी की पहचान जरमनजीत सिंह पुत्र निवासी भुल्लर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।
फोटो
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सेक्टर 90 से छपड़चीडी रोड पर निवासियों का ज़बरदस्त धरना प्रदर्शन

अभिषेक पराशर l मोहाली : कल सेक्टर 74, 90, 91, 92, छपड़चीडी, गांव चहजु माजरा, गांव लांडरा, गांव लकनौर और फेस 8B के निवासियों ने मजूदा सरकार और नगर निगम के खिलाफ ज़बरदस्त धरना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम ने कहा मैं भाजपा से नाराज हूं : कांग्रेस का निमंत्रण आया था, लेकिन कांग्रेस में नहीं जायूँगा

नई दिल्ली :   टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा के एक नेता खासे नाराज दिख रहे हैं। यहां तक की उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे जाहिर भी किया। दरअसल, भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब

कांग्रेस ने गुरदासपुर से शुरू किया ‘मनरेगा बचाओ संग्राम : ग्रामीण रोजगार और सामाजिक सुरक्षा की लड़ाई का ऐलान

गुरदासपुर : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने पंजाब के गुरदासपुर से ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की शुरुआत करते हुए ग्रामीण रोजगार अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की रक्षा के लिए एक बड़े राजनीतिक-सामाजिक आंदोलन का ऐलान किया...
article-image
पंजाब

5 पर केस दर्ज : नशा तस्कर को जमानत दिलाने के लिए कोर्ट में पेश किए फर्जी दस्तावेज

कपूरथला : कपूरथला जिला अदालत के एडिशनल सेशन जज ने वर्ष 2019 के नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट के आरोपी की जमानत मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जज गुरमीत टिवाणा की शिकायत पर...
Translate »
error: Content is protected !!