इनोवा ने पीछे से गन्नों से भरी ट्राली को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की कोई मौत

by

होशियारपुर :  इनोवा ने पीछे से गन्नों से भरी ट्राली को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की कोई मौत होशियारपुर-टांडा मार्ग पर गांव नंगल कलाणा गांव के समीप हुए एक सड़क हादसे में गन्ने की ट्राली लेकर जा रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों एवं पुलिस ने लड़के को बचाने की कोशिश की, लेकिन गन्ने का भार अधिक होने के कारण चालक उसके नीचे दब चुका था व उसने दम तोड़ दिया था। जानकारी अनुसार मृतक की पहचान प्रदीप सिंह निवासी बुल्लोवाल के रुप में हुई है और वह गन्ने की ट्राली को मिल में छोड़ने जा रहा था कि जब वह होशियारपुर टांडा मार्ग पर बुल्लोवाल से आगे गांव नंगल कलाणा के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रही एक इनोवा गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली सड़क के किनारे उलट गई और इस टक्कर से ट्रैक्टर चालक उसके नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना बुलवाल पुलिस ने हादसे की जांच शुरु कर दी थी। दूसरी तरफ इनोवा में जो लोग सवार थे उनमें से दो बच्चे , एक औरत एक ड्राइवर बैठा हुआ की हालत गंभीर बताई जी रही है। प्रदीप की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और उसके पारिवारिक सदस्य एवं जानकार अस्पताल पहुंच गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप कार्याकर्ताओं दुारा बंगा चौक के अकाली दल के धरने के बाद पड़ी गंदगी की सफाई के बाद रिंकू वेदी के दर्द का गुस्सा फूटा विधायक रोड़ी पर

आप के विधायक रोड़ी ने अपने घर के समक्ष किया नजायज कबजा : वेदी विधायक रोड़ी ने कहा कोई कबजा नहीं किया सिर्फ घर के आगे पड़े गड्डे भरे गढ़शंकर: अकाली दल बादल दुारा...
article-image
पंजाब

बंगा को हराकर माहिलपुर की टीम ने जीती ट्रॉफी : अपना पंजाब एन.आर.आई फुटबॉल क्लब की ओर से चक गुरु में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

गढ़शंकर, 14 नवंबर : गांव चक गुरु में अपना पंजाब एन.आर.आई. फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित छह दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। ऑल ओपन वर्ग के फाइनल मैच में माहिलपुर कॉलेज की टीम...
Translate »
error: Content is protected !!