इश्क में हुई चाकूबाजी : चचेरे भाइयों के हमले में एक की मौत तो दूसरे की हालत नाजुक

by

नवांशहर :  नवांशहर में पुरानी रंजिश में एक युवक की हत्या कर दी गई। मोहल्लों के कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को रोककर पहले मारपीट की।  उसके बाद क्रिच से वार करके उसकी हत्या कर दी। मृतक का छोटा भाई अपने बड़े भाई को हमलावरों से छुड़ाने की कोशिश कर रहा था।

इस दौरान आरोपियों ने उसपर भी तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों गंभीर जख्मी हो गए. परिजन दोनों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले गए, जहां जगदीप सिंह 35 साल की मौत हो गई। जबकि गंभीर जख्मी जगतार सिंह चंडीगढ़ 32 सेक्टर अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने इस घटना में शामिल 3 नौजवान तथा हमलवार की माता जसविंदर कौर को खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया है।
मृतक के पिता ने बचाव के लिए अपने दूसरे लड़के जगतार सिंह को बुलाया। जब उसने छुड़ाना शुरू किया तो हरगोपाल सिंह की माता जसविंदर कौर ने भी अपने बेटे से कहा की इन दोनों का आज काम तमाम कर दो। क्योंकि हम लोग के रास्ते में रोड़ा हैं।  इसके बाद दोनों भाई हरगोपाल तथा सौदागर ने गुस्से में आकर जगदीप और जगतार पर तेज धारदार हथियार से लगातार कई हमले किए और मौके से फरार हो गए।
 डीएसपी सब डिवीजन नवांशहर राजकुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मृतक के पिता निर्मल सिंह ने बयान दर्ज करवाया है।  राहों थाना के अंतर्गत मोहल्ला दुग्गलां में गुरुवार की रात में जगदीप अपने पिता के घर से खाना खाने के बाद अपने घर जा रहा था। बीच में ही पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने जगदीप को पकड़कर मारपीट करना शुरू कर दिया। हमलावर हरगोपाल ने अपनी जेब में से तेज धारदार चाकू निकालकर तथा सौदागर सिंह ने क्रीच से जगदीप पर हमलाकर दिया।
डीएसपी ने यह भी कहा कि घटना को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। मृतक के चाचा की बहु को आरोपियों के चाचा के लड़के परमवीर सिंह ने करीब 2 साल से प्रेम जाल में फंसा करके अपने पास रखा हुआ है।  इसी के चलते इन दोनों भाइयों पर हमला किया, जिसके बाद जगदीप सिंह की मौके पर मौत हो गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप विधायक की बढ़ीं मुश्किलें :दूसरी पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की

चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी दूसरी पत्नी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उन्होंने आरोप...
article-image
पंजाब

कस्बा कोट फतूही में खुल्ले शो रूम का उद्घाटन जागरण कमेटी के सदस्यों की ओर से संयुक्त रूप में किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कस्बा कोट फतूही में खुल्ले शो रूम का उद्घाटन मां भगवती जागरण कमेटी अड्डा कोट फतूही समूह सदस्यों की ओर से अध्यक्ष प्रेम नाथ वदवा के नेतृत्व में संयुक्त रूप में...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रबंधक कमेटी की मीटिंग में कालेज में एमएससी आईटी व वोकेशनल नए र्कोस शुरू करने की मंजूरी

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में लोकल मेनैजिंग कमेटी की मीटिंग एसजीपीसी के सचिव शिक्षा सुखमिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें एसजीपीसी के सदस्य सुरिंद्र सिंह भुल्लेवाल राठां, एसजीपीसी सदस्य डा....
Translate »
error: Content is protected !!