ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके फर्जी शराब घोटाला बनाया गया : केजरीवाल

by

 नई दिल्ली :  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से आबकारी नीति मामले में बरी होने के बाद आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार साल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई का गलत इस्तेमाल करके एक फर्जी शराब घोटाला बनाया गया।

आज कोर्ट को यह फैसला करना था कि इस मामले में मुकदमा चलाया जाए या नहीं। कोर्ट ने अपने फैसले में कह दिया है कि यह इतना फर्जी है कि इसमें मुकदमा तक नहीं चलाया जा सकता है।

केजरीवाल ने आआपा के राष्ट्रीय कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा, ‘मैं कोई नेता नहीं हूं, जो मुझ पर फर्क न पड़े बल्कि मुझे जब कोई बेईमान कहता है, मेरे परिवार को ताने मारे जाते हैं तो मुझे फर्क पड़ता है। मैंने तय किया था कि जब तक मुझे पूरे देश के सामने ईमानदार साबित नहीं किया जाता, तब तक मैं चुप रहूंगा। आज मेरे दिल से बहुत बड़ा बोझ उतर गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल को नहीं हरा सकते थे, इसलिए केजरीवाल की ईमानदारी पर चोट करने के लिए षड्यंत्र रचा गया। आज कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और आआपा कट्टर ईमानदार है। अब उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि हमारे परिवार ने बहुत कुछ भुगता है लेकिन हमारे लिए परिवार नहीं, दिल्ली के लोग जरूरी हैं। इस षड्यंत्र का खामियाजा दिल्ली के 3 करोड़ लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस फर्जी घोटाले को सही साबित करने के लिए सभी जांच एजेंसियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया लेकिन एक पैसे का भी भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाई। आज कोर्ट में साबित हो गया कि यह पूरा षड्यंत्र आआपा और उसके नेताओं को बदनाम करने के लिए रचा गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ मणिमहेश अभियान’ का उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया शुभारंभ : 30 जुलाई तक संचालित रहेगा अभियान

‘श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग से 15 टन कचरा हटाने का लक्ष्य निर्धारित : उपायुक्त एएम नाथ। भरमौर :  श्री मणिमहेश यात्रा मार्ग को पूर्ण रूप से स्वच्छ और पर्यावरणीय दृष्टि से सुरक्षित बनाए रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुवाड़ी में आयोजित किया गया कवि सम्मेलन व चंबा की लोक संस्कृति के विविध आयामों पर परिचर्चा कार्यक्रम

चंबा, 27 नवंबर : भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा कवि गोष्ठी व जिला चंबा की लोक संस्कृति के विविध आयामों पर परिचर्चा विषय पर राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में आयोजन किया गया। परिचर्चा का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बिलासपुर में 14 वरिष्ठ नागरिकों के किए सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन

एएम नाथ। बिलासपुर 09 मार्च : जिला बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC व SSP की मौजूदगी में चब्बेवाल में फ्लैग मार्च :  कुल 159432 वोटर, 83704 पुरुष, 75724 महिलाएं और 4 ट्रांसजैंडर वोटर- 20 नवंबर को मतदान वाले दिन जिले में रहेगी छुट्टी

होशियारपुर, 18 नवंबरः डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 044 चब्बेवाल के उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओऱ से जरुरी तैयारियां व प्रबंध मुकम्मल किए जा...
Translate »
error: Content is protected !!