ईरान ने जिंदा दबोचा अमेरिकी पायलट! : IRGC ने F-35 के उड़ा दिए परखच्चे

by

तेहरान: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ईरान के आसमान में अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराने का दावा किया था. इसके कुछ घंटों बाद दावा किया जा रहा है कि इस फाइटर जेट के पायलट को भी जिंदा कैप्चर कर लिया गया है।

तसनिम न्यूज एजेंसी के मुताबित हिट हुए विमान से इजेक्ट होने के बाद अमेरिकी पायलट को ईरानी सेना ने पकड़ लिया है. अगर इन दावों में थोड़ी भी सच्चाई है, तो यह अमेरिका और इजरायल के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका साबित हो सकता है।

IRGC से जान बचाकर भाग रहा था F-35 का पायलट?

ईरान की न्यूज एजेंसी तसनिम के मुताबिक, ये घटना पश्चिमी ईरान के कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद प्रांत के आसपास हुई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि जैसे ही IRGC के एडवांस डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी फाइटर जेट F-35 को निशाना बनाया, पायलट ने खुद को बचाने के लिए इजेक्ट किया और ईरानी जमीन पर लैंड कर गया. इसके बाद वो भाग खड़ा हुआ और अमेरिकी सेना ने अपने पायलट को ईरान की सीमा से सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन इससे पहले ही ईरानी सेना ने पहले ही हिरासत में ले लिया।

ईरानी सेना या सरकार ने नहीं किया ऐसा कोई दावा

अभी तक ईरानी सेना या सरकार की तरफ से इस पायलट के कैप्चर का कोई ऐलान नहीं हुआ है लेकिन अगर वाकई अमेरिकी पायलट पकड़ा गया है तो ये ट्रंप के लिए बहुत बड़ी हार साबित हो सकती है क्योंकि अब ईरान इसे लेवरेज बनाकर पीस टॉक में अपनी शर्तें मनवा लेगा।

F-35 पूरी तरह तबाह : IRGC

दावा किया जा रहा है कि ये विमान मशहूर ‘लेकनहीथ स्क्वाड्रन’ का हिस्सा था, जो अमेरिका की सबसे घातक हवाई ताकतों में से एक मानी जाती है. F-35 अमेरिका का वो विमान जिसे ‘अजेय’ माना जाता था. IRGC ने दावा किया है कि ये दूसरा F-35 है जिसे हिट किया गया है. IRGC का कहना है कि घुसपैठ करने वाला यह विमान पूरी तरह तबाह हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

6 करोड़ रुपए की लागत से नगर पंचायत माहिलपुर में करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: जय कृष्ण रौढ़ी

58.71 लाख रुपए की लागत से जल्द लगेंगे दो ट्यूबवेल, 90 लाख रुपए की लागत से गलियों का होगा निर्माण होशियारपुर, 09 अगस्त: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्टर 41 के संपर्क केंद्र में एसी बंद, भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल…. पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर ने उठाए गंभीर सवाल

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ : सेक्टर 41 स्थित संपर्क केंद्र में एसी बंद होने के कारण आम जनता को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न सरकारी कार्यों के...
article-image
पंजाब

37वां जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग में ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब फुटबॉल अकादमी बंगा को हराया 4-2 से

गढ़शंकर- पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 37वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम, बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में किया गया। जिसमे ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल...
article-image
पंजाब

गांव महिलांवाली स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य की कैबिनेट मंत्री जिंपा ने करवाई शुरुआत : स्टेडियम को खेल पार्क के तौर पर किया जा रहा है विकसित

होशियारपुर, 29 अगस्तः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज होशियारपुर के गांव महिलांवाली में स्थित स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य की विधिवत शुरुआत की। इस नवीनीकरण के अंतर्गत स्टेडियम को खेल पार्क के...
Translate »
error: Content is protected !!