ईशा सिंह के स्वर्ण और मनु भाकर के कांस्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

by

ISSF विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने जताया गर्व

एएम नाथ। शिमला :  चीन के हांगझोउ में आयोजित ISSF विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह द्वारा स्वर्ण पदक और मनु भाकर द्वारा कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ईशा सिंह और मनु भाकर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है, बल्कि देश के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि भारतीय निशानेबाजी की बढ़ती ताकत और प्रतिभा का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूरे देश को ईशा सिंह और मनु भाकर की इस शानदार सफलता पर गर्व है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फोरलेन निर्माण के दौरान आमजन को न हो परेशानी : केवल पठानिया

एएम नाथ। शाहपुर,30 मार्च।  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज एनएचएआई के अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ शाहपुर से रजोल तक निर्माणाधीन फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश ही नहीं, देश में हंसी का पात्र बन रही अपने फैसलों से सुक्खू सरकार – जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : दो साल से अधिक समय से खाली पदों को खत्म करने की अधिसूचना और अगले ही दिन बैक डेट उसमें बदलाव करने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयसिंहपुर के विकास के लिए वचनबद्ध, हर जायज मांग पूरा करने को प्रतिबद्ध : यादविंद्र गोमा

अप्पर हरोट में बाबा मृग सिद्ध मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने की शिरकत कहा-हरोट क्षेत्र में बस सेवा, पेयजल सुधार सहित विभिन्न मांगों का समाधान प्राथमिकता के तौर पर होगा एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!