ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. मशीनों नोडल अधिकारियों को सौंपी

by
एएम नाथ। नालागढ़  :  51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के दृष्टिगत ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के एन.आई.सी. सभागार में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) मशीनें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नालागढ़ के लिए प्रदाय की गई। यह कार्य अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव की उपस्थिति में सम्पन्न करवाया गया।
मनमोहन शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए उपलब्ध बैलेट यूनिट (बीयू)-169, कन्ट्रोल यूनिट (सीयू)-169 तथा वी.वी.पैट.-181 मशीनों को प्रदाय किया गया। मशीनों को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया और ई.एम.एस. सॉफ्टवेयर के माध्यम से नालागढ़ उप-चुनाव के लिए उक्त ई.वी.एम. तथा वी.वी.पैट. मशीनों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ द्वारा प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों को प्रदाय किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार दीवान सिंह ठाकुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर व संधीरा सीनू सिंह, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकांत शर्मा, बहुजन समाजवादी पार्टी के राकेश बराड़ तथा आम आदमी पार्टी के भरत ठाकुर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 बैंकों का वजूद होगा खत्म : देश के 43 बैंक घटकर होंगे 28

मोदी सरकार अब 21 बैंकों को एक करेगी। केंद्र सरकार बैंकों की सर्विस को बेहतर बनाने और लागत को कम करने के लिए बैंकों को जोड़ रही है। अब सरकार बैंकिंग सर्विस को बेहतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता पक्ष और विपक्ष चिट्टा के खिलाफ हुए एकजुट…विधानसभा परिसर में नारेबाजी की। इस दाैरान दाैरान चिट्टे को भगाना है, युवाओं को बचाना है

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीत सत्र के अंतिम दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष चिट्टे के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट नजर आए। सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला परिषद में भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत जनता के विश्वास की जीत : डॉ. राजीव बिंदल

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता ने किया खारिज बोले, हिमाचल में परिवर्तन का बिगुल बज चुका है एएम नाथ। नाहन :  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला परिषद में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने डोगरी पंजाबी शब्दकोष का किया विमोचन : साहित्य समाज को सही दिशा दिखाने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम –

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज जम्मू स्थित के.एल. सहगल हॉल में पंजाबी लेखक सभा और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित एक समारोह में स्वर्गीय...
Translate »
error: Content is protected !!