*उत्कर्ष अभियान के तहत सरकारी योजनाओं की दी जानकारी : *राख में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित*

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 15 नवंबर :  उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत पालमपुर उपमंडल के राख में आज जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई गईं।
May be an image of one or more people, hospital and text
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एडीएम कांगड़ा शिल्पी वेक्टा रहीं। उन्होंने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय समाज के उत्थान के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे, इसके लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
एडीएम ने जानकारी दी कि उत्कर्ष अभियान के तहत जिला कांगड़ा की 6 ब्लॉक की 16 पंचायतों के 19 जनजातीय गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों में सभी सरकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता अभियान तक चलेगा, ताकि सभी चयनित जनजातीय गांवों के लोग लाभांवित हो सके।
इस अवसर पर बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
May be an image of dais and text
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पंचायत प्रधान अनु कुमारी ने पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता और नशा मुक्ति जैसे सामाजिक अभियानों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर स्थानीय बच्चों और सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं ।
एडीएम ने मौके पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी आलोक धवन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HP University में फीस बढ़ोतरी : एसएफआई ने समर हिल चौक पर किया धरना-प्रदर्शन

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला में हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी के विरोध में कल शुक्रवार को  एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने समर हिल चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : एसडीएम रमन घरसंगी ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। पांगी,12 जनवरी :   उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम पांगी रमन घरसंगी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में एशियन गेम्स 2027 रिले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्यपाल ने किया शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 17 जून। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आज एशियन गेम्स 2027 रिले कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर शहर के प्रमुख चौकों, जंक्शनों, राउंडअबाउट्स तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

188 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ का आयोजन : शिक्षा मंत्री ने थुंदल में आयोजित शांत महायज्ञ में की शिरकत

शिमला, 01 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के थुंदल में आयोजित ठौड़ माता थुंदल नास शांत महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ठौड़ माता थुंदल नास शांत...
Translate »
error: Content is protected !!