उद्यान विभाग के चुराग स्थित कार्यालय में 1 जनवरी 2024 से बागवानों को सेब, नाशपाती, खुमानी सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधें किए जाएगें वितरित : डॉक्टर चमेली नेगी

by
करसोग:   विभाग करसोग क्षेत्र के बागवानों को शरद ऋतु के दौरान पौधारोपण हेतू सेब, नाशपाती, खुमानी सहित विभिन्न प्रजातियों के उच्च गुणवक्ता वाले फलदार पौधे उपलब्ध करवाएगा। बागवानों को ये फलदार पौधे उद्यान विभाग के चुराग स्थित कार्यालय में 1 जनवरी 2024 से वितरित किये जाएगें।
उद्यान विकास अधिकारी करसोग डॉक्टर चमेली नेगी ने बताया कि सेब,नाशपाती,खुमानी सहित विभिन्न फलदार पौधों की पहली खेप विभाग के चुराग स्थित कार्यालय में पहुँच चुकी है। उन्होंने बतया कि ये फलदार पौधे करसोग क्षेत्र के बागवानों व विभिन्न कलस्टरों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरित किये जायेंगे।
विषय विशेषज्ञ उद्यान करसोग डॉक्टर जगदीश वर्मा ने वागवानों से आग्रह किया है कि वे फलदार पौधें प्राप्त करने हेतू उद्यान विभाग करसोग से संपर्क कर सकते है। उन्होंने कहा की कई अपंजीकृत नर्सरी उत्पादक चोरी चुपके नर्सरी का व्यवसाय करते पाए गए है । उन्होंने क्षेत्र के बागवानों से आग्रह किया है कि वे एसी किसी भी अवैध नर्सरी से पौधें ना खरीद कर उद्यान विभाग करसोग या विभाग द्वारा पंजीकृत पौधशालाओं से ही फलदार पौधे खरीदें व रसीद अवश्य प्राप्त करें।
उन्होंने बताया की बागवान पंजीकृत पौधशालाओं की जानकारी उद्यान विभाग के करसोग स्थित कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने अवैध नर्सरी संचालकों को चेतावनी दी है की अगर कोई व्यक्ति फलदार पौधों का अवैध कारोबार करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध हिमाचल प्रदेश फल पौधशाला पंजीकरण एवं विनियम अधिनियम 2015 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है जिसमें पचास हजार रुपए जुर्माने के साथ अधिकतम एक साल के कारावास की सजा का प्रावधान है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साजिश : RDX से चंडीगढ़ को दहलाने की : पुलिस थाने भी थे टारगेट पर, गैंगस्टर पासियां के तीन गुर्गों पर चलेगा मुकदमा

चंडीगढ़ :  गैंगस्टर हैप्पी पासियां के तीन गुर्गों के खिलाफ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। ये तीनों आरडीएक्स से चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश में पकड़े गए थे। पुलिस थाने भी इनके निशाने पर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता का किया आग्रह : मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से भेंट की

एएम नाथ। नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गत सायं नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान  नड्डा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक कमलेश ठाकुर ने पंचायत घियोरी का दौरा किया : जनसुनवाई में सड़क, पेयजल व स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों का हुआ त्वरित समाधान

कम्युनिटी हॉल हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की राकेश शर्मा :  देहरा/तलवाड़ा |  विधायक कमलेश ठाकुर ने आज देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत घियोरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री मदभागवत कथा के श्रवण से मौत के भय से मिलती है मुक्ति : सोने का मुकुट पहनने के बाद राजा परीक्षित ने तपस्या कर रहे ऋषि के गले में डाला सांप

ऋषि के बेटे ने जब अपने पिता का निरादर देखा तो उन्हें राजा को दिया था शाप बीबीएन, 01 अप्रैल (तारा) : बद्दी उपमंडल के मजरू में प्रीतम पाल ठाकुर द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा...
Translate »
error: Content is protected !!