उपमंडल पांगी में विकासात्मक कार्यों पर व्यय की जा रही 60 करोड़ 64 लाख की धनराशि- जगत सिंह नेगी

by

पांगी घाटी में चल रहे विकासात्मक कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी , पांगी में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
चम्बा (पांगी ), 28 सितम्बर : राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज जनजातीय पांगी उपमंडल में परियोजना सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की हुई।
बैठक में जनजातीय विकास मंत्री ने सभी विभागों द्वारा किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि जनजातीय उप योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में 60 करोड़ 64 लाख रुपए की धनराशि विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर व्यय की जा रही है। बैठक में उन्होंने भारत दूरसंचार निगम के अधिकारियों को घाटी में संचार सुविधा को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रस्तावित 15 टावरों में से 4 निर्माणाधीन टावरों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और शेष का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सभी विभागीय औपचारिकताएं जल्द पूर्ण करने को कहा।
बैठक में उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने के विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया । उन्होंने औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान किलाड़ के भवन और बस स्टैंड के निर्माण कार्य को अक्टूबर माह तक पूर्ण करने को कहा। इसके साथ उन्होंने साच घराट से सेचू नाला तक बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता की जांच के भी निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माणाधीन मल निकासी योजना के कार्य में तेजी लाने व ग्राम पंचायत रेइ में सिंचाई कूलह की बहाली के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कृषि विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए बागवानी मंत्री ने किसानों और बागवानों की आर्थिक को सुदृढ़ करने के लिए प्रस्तावित कृषि मंडी के निर्माण के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करने के साथ-साथ किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया ताकि फसल की अच्छी पैदावार हो सके।
उन्होंने घाटी में सेब व अन्य किस्म के फलों में गुणवत्ता लाने के लिए संबंधित विभाग को प्रभावी कार्य योजना बनाने को कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कृषि ,बागवानी, पशुपालन व स्वास्थ्य विभाग को घाटी की विभिन्न पंचायतों में समय-समय पर संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित करने के लिए भी निर्देशित किया।
उन्होंने घाटी में सर्दियां शुरू होने से पूर्व आवश्यक खाद्य सामग्री के अलावा एलपीजी और केरोसिन तेल की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया।
इसके उपरांत राजस्व मंत्री ने पंचायती राज विभाग और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न ग्राम पंचायत की कार्य विधि पर विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आह्वान करते हुए कहा कि घाटी के लोगों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं पर कार्य कर समस्याओं के समाधान को लेकर प्राथमिकता के साथ कार्य करें ताकि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने घाटी में चल रहे विभिन्न विभागों के रिक्त चल रहे पदों को भी जल्द भरने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय पांगी के निर्माण हेतु चयनित भूमि का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने घाटी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर शिक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
इस अवसर पर आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल,एसडीएम रमन घरसंगी,तहसीलदार शांता कुमार,परियोजना सलाहकार समिति के गैर सरकारी सदस्य,उप पुलिस अधीक्षक हेमंत ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी राधा, महाप्रबंधक एनएचपीसी राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता बलवंत शर्मा, अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार, अधिशाषी अभियंता संतोष शर्मा सहित सभी विभागों के उपमंडल स्तरीय अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चहेतों को फिन्ना सिंह परियोजना में टेंडर देने के लिए धांधली कर रही है सरकार : जय राम ठाकुर

जॉइंट वेंचर को रोककर सरकार अपने लोगों को पहुंचाना चाहती है फायदा केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित परियोजनाओं में भी सरकार कर रही है भ्रष्टाचार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में...
हिमाचल प्रदेश

सड़कों की मरम्मत के लिए 23 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत , सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़क बहाली को दी जाएगी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां लोक निर्माण विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देनोवाल खुर्द में युवक की रहस्यमयी स्थिति में मौत : नशे की ओवरडोज से मौत होने का संदेह

गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : गढ़शंकर के निकटवर्ती  गांव देनोवाल खुर्द में आज एक युवक की रहस्य में स्थिति में शव मिला । लोगों ने गांव में स्थित गुगा जाहर पीर की जगह पर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैश्विक साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की शिष्टाचार भेंट

22 वर्षों से साइकिल पर विश्व भ्रमण कर रहे सोमेन देबनाथ, 2027 तक जारी रहेगा भारत दौरा 27 मई 2004 से साइकिल यात्रा पर निकले सोमेन, उत्तर कोरिया को छोड़कर कर चुके हैं विश्व...
Translate »
error: Content is protected !!