*उपमुख्य सचेतक ने उठाया प्री प्राइमरी के बच्चों की शैक्षणिक मदद का बीड़ा : प्राइमरी स्कूल सल्ली में अपनी ओर से 90 विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग*

by
दरीणी स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन का किया शुभारंभ
एएम नाथ। धर्मशाला, शाहपुर 29 अप्रैल। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि रैत ब्लाक के सभी प्री प्राईमरी स्कूल के बच्चों को अपनी तरफ से स्कूल बैग उपलब्ध करवाएंगे इसके साथ ही गरीब तथा निर्धन बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी वहन करने का संकल्प भी लिया है ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। मंगलवार को प्राथमिक पाठशाला सल्ली में अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास करने तथा 90 प्री प्राइमरी बच्चों को स्कूल बैग वितरित करने के उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के जीवन का आधार होती है तथा प्रारंभिक शिक्षा के तहत स्कूलों में बच्चों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ज्ञानोदय क्लस्टर श्रेष्ठ विधालय कार्यक्रम के तहत प्रारंभिक स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक श्रेष्ठ क्लस्टर स्कूल को 15-15 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें परिसर डिवल्मेंट, चारदीवारी, गार्डन सहित खेलों का सामान, बच्चों के लिए फर्नीचर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक सामान पर खर्च किया जा सकता है।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा में गुणवत्ता के लिए उचित प्रयास कर रही है तथा चरणबद्व तरीके से शिक्षकों के पदों को भरा जा रहा है। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विज्ञान मेले, खेल तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन भी विशेष बल दिया जा रहा है।
दरीणी स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन का किया शुभारंभ
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दरीणी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सात लाख की लागत से स्थापित डिजिटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ भी किया इसके साथ ही धारकंडी में 547 लाख से रिड़कमार से कुठारना सड़क के उन्नयन कार्य तथा 1986 लाख से निर्मित हो रही भनाला से रूलेहड़ सड़क के कार्य का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उपमुख्य सचेतक ने दरीणी, रिड़कमार तथा सल्ली में लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा दरीणी पंचायत में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपनिदेशक अजय सम्याल, बीईईओ मिंटो देवी, सीएमओ राजेश गुलेरी, बीएमओ कविता ठाकुर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी पंकज सूद, अधिशासी अभियंता आईपीएच अमित डोगरा, रेंज आफिसर सुमित शर्मा, एसएमसी प्रधान सुनीता देवी, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह, पूर्व उपप्रधान सल्ली नंद लाल सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले भर के शिक्षण संस्थानों में रही मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की धूम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईएलसी के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम हमीरपुर 17 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के विभिन्न सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, आईटीआई, बहुतकनीकी कालेजों, डिग्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र ने बुलाई हाई लेवल बैठक : नए हिट-एंड-रन कानून के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों का विरोध जारी

नई दिल्ली : हिट-एंड-रन मामलों पर नए कानून में कड़ी सजा के प्रावधान को लेकर देश के कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों का तीन दिवसीय विरोध-प्रदर्शन जारी है। अब इस प्रदर्शन की गूंज केंद्र...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक पलटा कालोहा में : बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में और दोनों की दर्दनाक मौत

एएम नाथ :देहरा। जालंधर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तीन पर जिला कांगड़ा के कलोहा में सोमवार सुबह टाइलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सुबह की सैर के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एपस्टीन विवाद पर दलाई लामा की और से आ गई सफाई : न कभी मिला और न ही कोई कांटेक्ट

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की तरफ से यौन अपराधी जेप्री एपस्टीन के दस्तावेज जारी किए जा रहे हैं. इन दस्तावेजों में कई बड़े-बड़े दिग्गजों के नाम भी सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही फोटो...
Translate »
error: Content is protected !!