उपायुक्त कार्यालय में एक कर्मचारी पॉजीटिव, कुछ ब्रांच 48 घंटे के लिए बंद जिलाधीश ऊना राघव शर्मा भी हुए आईसोलेट, कोविड टेस्ट करवाएंगे

by
ऊना – उपायुक्त कार्यालय में एक कर्मचारी के कोविड पॉजीटिव आने के बाद कार्यालय की कुछ ब्रांच को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। डीसी चैंबर व पीएस ऑफिस ब्रांच को फिलहाल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सैनिटाइजेशन करने के उपरांत यह सभी ब्रांच बुधवार को खुलेंगी। कर्मचारी के कोविड पॉजीटिव आने के बाद उपायुक्त ऊना राघव शर्मा भी 48 घंटे के लिए अपने आवास पर आईसोलेट हो गए हैं और नियमानुसार अपना कोविड टेस्ट करवाएं।
इस संबंध में जानकारी देते जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय की बंद की गई सभी ब्रांच के कर्मचारियों व अधिकारियों के टेस्ट करवाए जाएंगे। वह स्वयं भी कोविड टेस्ट की जांच प्रक्रिया से गुजरेंगे। इसके अतिरिक्त सहायक आयुक्त ब्रांच तथा जिला राजस्व अधिकारी ब्रांच के अधिकारियों व कर्मचारियों के भी बारी-बारी से टेस्ट करवाए जाएंगे। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि कोरोना के प्रति एहतियात बरतें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा उचित दूरी के नियम का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, इसलिए बेहद आवश्यक है कि सर्दी, खांसी, बुखार अथवा सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपना टेस्ट करवाएं।
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि देर से अस्पताल पहुंचने के कारण ही जिला में कोरोना से मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पॉजीटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद बिना टेस्ट करवाए घर से बाहर न निकलें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करें क्योंकि यह सभी के हित में है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमेंट विवाद पर अडाणी ग्रुप किसी भी तरह से समझौते को तैयार नहीं : सरकार की ओर से पूरे मामले में मध्यस्थता की भूमिका भी किसी काम नहीं आई

शिमला : दो महीने से चल रहा सीमेंट विवाद पर अडाणी ग्रुप किसी भी तरह से समझौते को तैयार नहीं है। इससे यह संवेदनशील मामला प्रदेश में संकट के रूप में खड़ा हो गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे में धुत चालक ने सब्जी की दुकान पर चढ़ाया ट्रक, महिला की मौत, चार बच्चे घायल

पालमपुर के मनियाडा ठंडोल खेरा मार्ग पर हुआ भयानक हादसा एएम नाथ। पालमपुर जिला कांगड़ा की पालमपुर तहसील के तहत आने वाले मनियाडा-ठंडोल- खैरा सड़क मार्ग पर एक ट्रक चालक द्वारा सब्जी की दुकान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संतोषगढ़ गल्र्ज स्कूल को सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदान किए कबड्डी के मैट, वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की शिरकत

ऊना – राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, संतोषगढ़ मे आज वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। इस दौरान उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ललड़ी में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने डॉ भीम राव अंबेडकर को अर्पित की पुष्पांजलि  : समानता और सामाजिक न्याय के प्रेरणास्रोत हैं बाबा साहेब – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 अप्रैल। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन...
Translate »
error: Content is protected !!