उपायुक्त चंबा की निगरानी में सुविधाएं बहाल करने के लिए दिन रात कार्य कर रहे हैं अधिकारी व कर्मचारी

by

फील्ड में उतरकर कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा में भारी बारिश के कारण प्रभावित पेयजल, सड़क, तथा विद्युत सेवाओं की बहाली के लिए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की विशेष निगरानी में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं तथा खराब मौसम व चुनौती पूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद विभिन्न जन सुविधाओं को बहाल करने में सफल हो रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप जिला के अधिकांश हिस्सों में बिजली व पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है जबकि शेष क्षेत्रों में जन सुविधाओं की बहाली के लिए अथक प्रयास जारी हैं। इसी प्रकार सड़क सुविधाओं की बहाली के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 154 ए सहित अन्य सभी प्रमुख सड़क मार्गों के अलावा ग्रामीण सड़कों की बहाली के लिए भी संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी निरंतर कार्यरत हैं।
योजनाओं की बहाली के लिए जुटे विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल स्वयं अधिकारियों के साथ लगातार फील्ड में जा रहे हैं तथा कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा व सुविधाओं बारे भी उच्च अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं।
विद्युत आपूर्ति बहाली के विषय में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि जिला में विधुत विभाग के 80% से अधिक ट्रांसफार्मर 31 अगस्त तक चालू कर दिए गए हैं इसके अलावा 33 केवीए धरवाला सब स्टेशन को भी चालू कर दिया गया है जिसके माध्यम से 85 ट्रांसफार्मरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति आरंभ हो गई है उन्होंने बताया कि आज शाम तक लगभग 50 अन्य ट्रांसफॉमर्स के माध्यम से भी बिजली की सप्लाई बहाल होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि जिला के सभी क्षेत्रों में विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण क्षमता के साथ दिन-रात कार्य कर रहे हैं तथा न्यूनतम समय अवधि में सड़क मार्गों की बहाली के लिए प्रयासरत हैं। जल शक्ति विभाग की अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा ने बताया कि जल शक्ति विभाग द्वारा बारिश के कारण बाधित पेयजल योजनाओं में से अधिकतर को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है तथा अन्य क्षेत्रों में विभाग की टीमें पेयजल आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब भाजपा अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से आए केवल सिंह ढिल्लों कैसे बने सबकी पसंद?

चंडीगढ़ कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए केवल सिंह ढिल्लों को पार्टी ने पंजाब प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है. ढिल्लों इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले जाट सिख हैं. वो 76 साल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भरत भूषण का जलवा जारी : 6 महीनों में 6 गोल्ड, फिर जीती बॉर्डरमैन मैराथन

भटियात के बेटे ने फिर रचा इतिहास, फिरोजपुर मैराथन में जीता गोल्ड हिमाचल का गौरव बढ़ा रहे भरत भूषण, लगातार जीत रहे एक के बाद एक मेडल एएम नाथ। चम्बा : भटियात क्षेत्र की...
पंजाब

ASI 35000 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार : रिश्तेदारों के बीच समझौता करवाने में 45 हजार रुपये की मांगी थी रिश्वत

संगरूर : विजिलेंस ब्यूरो ने संगरूर थाने में तैनात ASI दिलबर खान को 35000 रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विजिलेंस रेंज के लुधियाना दफ्तर में केस दर्ज किया गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब घोटाले पा पैसा कहां गया खुलासा करेंगे केजरीवाल बताएंगे 28 मार्च को कोर्ट में : सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 मार्च । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बताएंगे कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले का पैसा कहां है। बुधवार को यह बात अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कही। सुनीता...
Translate »
error: Content is protected !!