उपायुक्त ने किया थानाकलां, ककराणा व समूरकलां स्कूल का निरीक्षण

by
ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला ऊना के राजकीय (आदर्श) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककराणा व राजकीय प्राथमिक पाठशाला समूरकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान राघव शर्मा ने रावमापा थानाकलां में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंर्तगत बनाए गए विज्ञान भवन व कार्यशाला का अवलोकन किया तथा विज्ञान से संबंधित प्रयोगों की प्रशंसा भी की।
इसके अलावा उपायुक्त ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककरणा में अध्यापकों का बच्चों के प्रति समर्पण के भाव की सराहना की तथा विद्यालय के विकास हेतू अपनी ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। राघव शर्मा ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला समूरकलां में स्मार्ट कक्षाओं में चल रही गतिविधियों का अनुसरण करने के लिए अन्य स्कूलों का आहवान किया।
इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी ऊना समग्र शिक्षा देवेंद्र सिंह चौहान, रावमापा थानाकलां के प्रधानाचार्य संजीव पराशर, पूर्व प्रधानाचार्य रावमापा थानाकलां योगराज भारद्वाज, प्रवेश, बलविंदर सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंडियाला एलपीजी ब्लास्ट : मृतकों की संख्या 7, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश….- डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने पीड़ित परिवारों को दिलाया मुआवज़े का आश्वासन

गैस चोरी रोकथाम और अवैध वाहन पार्किंग नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय कमेटियां गठित,  राहत कार्यों के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में विशेष रिलीफ कमेटी गठित जिला प्रशासन हादसे के पीड़ितों को न्याय और सहायता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवी व पत्रकार रोहित कुमार जसवाल की माता के देहांत पर राजनितिक , धार्मिक , समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दुःख प्रकट किया

पत्रकार रोहित कुमार की माता के देहांत के बाद उनकी आत्मिक शांति के लिए रखे गरुड़ पुराण के पाठ का 18 अक्टूबर को भोग डाला जाएगा और स्मृति सभा का भी आयोजन किया जाएगा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

51 साल के हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान : पीएम मोदी, अरविंद केजरीवाल सहित कई दिग्गजों ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वित्त विभाग को 30 अप्रैल तक ठेकेदारों के बकाया भुगतान करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

 एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज वित्त विभाग को 30 अप्रैल, 2025 से पहले लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के ठेकेदारों के सभी बकाया भुगतान जारी...
Translate »
error: Content is protected !!