*उपायुक्त ने टी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर का किया दौरा, टी टूरिज्म को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा*

by
एएम नाथ। पालमपुर, 23 जुलाई :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को टी बोर्ड भारत के क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर का दौरा किया और अधिकारियों के साथ चाय पर्यटन (टी टूरिज्म) को बढ़ावा देने के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने टी बोर्ड के अधिकारियों को कृषि विभाग के टी बिंग सेक्शन के साथ समन्वय स्थापित कर चाय उत्पादकों हेतु प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पालमपुर क्षेत्र में चाय पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं, जिन्हें संस्थागत प्रयासों के माध्यम से सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने चाय उत्पादकों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी बल दिया।
इससे पूर्व उपायुक्त ने तहसील कार्यालय पालमपुर का निरीक्षण किया और वहां की प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधित कार्यों का तत्परता के साथ निष्पादन सुनिश्चित बनाया जाए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होनें लंबित कार्यों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती, तहसीलदार साजन बग्गा, टी बोर्ड भारत के फैक्ट्री एडवाइजर ऑफिसर हेमचंद्र अग्रवाल, विकास अधिकारी ए. कार्तिकेयन तथा कृषि विभाग के तकनीकी अधिकारी (चाय) सुनील पटियाल उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 वर्ष बाद मिला न्याय : बिक्रम जंग थापा को लेफ्टिनेंट कर्नल पदोन्नत ने के सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

नई दिल्ली :  भारतीय सेना के अधिकारियों के एक वर्ग को 20 वर्ष बाद सर्वोच्च न्यायालय से न्याय मिला। इसके तहत अब चलामा बकलोह के बिक्रम जंग थापा लेफ्टिनेंट कर्नल बने हैं। इसके अलावा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुहिम : ग्रामीण पर्यटक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे, प्रारंभिक चरण में दबीड़ ,गुनेहड, क्योर ,चौगान होंगे कूड़ा कचरा मुक्त: डीसी

क्योर पंचायत में कूड़ा कचरा संयंत्र स्थापित करने को भूमि का किया निरीक्षण धर्मशाला, 05 अगस्त। कांगड़ा जिला में पर्यटन स्थलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से और मजबूत होगा विकास का हरोली मॉडल : अग्निहोत्री

नवनिर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों का सम्मान, गांवों के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान ऊना, 23 जुलाई. हरोली विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों के सम्मान में वीरवार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों की धरती पर भी सफलता के फूल खिले : मुख्यमंत्री मधु विकास योजना बनी चंद्रसेन की आत्मनिर्भरता की राह*

एएम नाथ।  कुल्लू :  कुल्लू जिले के मनाली के समीप बसे बरूआ गांव के युवा चंद्रसेन ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि अगर मन में दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक सोच हो, तो पहाड़ों...
Translate »
error: Content is protected !!