उपायुक्त ने सरोल में भलेई माता नेत्र अस्पताल का किया उद्घाटन …क्षेत्रवासियों को मिलेगी आधुनिक नेत्र उपचार सुविधाएं : मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज सरोल स्थित भलेई माता नेत्र अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक नेत्र उपचार सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ होना किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस दिशा में यह अस्पताल एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि अस्पताल प्रबंधन भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों को अपनाकर लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करता रहेगा।
अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ.विपिन ठाकुर ने उपायुक्त का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह प्रदेश का पांचवां नेत्र अस्पताल है, जहां अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से फेको व लेजर तकनीक से काला मोतिया और सफेद मोतिया का उपचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यहां विभिन्न नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नियमित जांच, परामर्श तथा सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधान का मानदेय 4500 रुपये से बढ़ाकर 5500 रुपये, उप-प्रधान का 3000 रुपये से 3500 रुपये : मंत्रिमण्डल की स्वीकृति

शिमला :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम को मृत्यु एवं सेवानिवृति ग्रेच्यूटी तथा सेवानिवृत अवकाश नगदीकरण की लम्बित देनदारियों के भुगतान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

264 शराब की बोतलें बरामद : सनोली और लालसिंगी में बरामद, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना : सनोली में पुलिस ने एक कार से अवैध देशी शराब की 252 बोतलें बरामद की तो लाल सिंघी से दुकान से 12 बोतलें बरामद की है। कल रात पुलिस पोस्ट संतोषगढ़ की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरोल पंचायत के बन्नू फाट में भूस्खलन की चपेट में आने से एक युवक की मौत

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिला के साथ लगती सरोल पंचायत के बन्नू फाट में भूस्खलन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान विजय कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ‘भीम विचार पत्र’ का किया विमोचन : अनुसूचित जाति वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने को समर्पित हैं यह विचार पत्र

रोहित जसवाल / एएम नाथ। ऊना, 13 मार्च :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुखू ने शुक्रवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग...
Translate »
error: Content is protected !!