उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एसडीएमएफ के उपयोग बारे समीक्षा बैठक आयोजित

by

राज्य आपदा प्रबंधन फंड से स्वीकृत कार्यों को मार्च-2026 तक पूरा करें विभाग : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  राज्य आपदा प्रबंधन फंड के उपयोग बारे जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष व उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में एसडीएमएफ के अंतर्गत विभिन्न विभागों के लिए स्वीकृत कार्यों की प्रगति वारे समीक्षा तथा इस संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागों से संबंधित कार्यों व परियोजनाओं को मार्च 2026 तक पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य जिनके अभी तक टैंडर अवार्ड नहीं हुए हैं की टैंडर प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाए। बैठक एसडीएमएफ से संबंधित परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को पूरा करने में में आ रही कठिनाईओं व उनके समाधान बारे चर्चा की गई।
इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा (क्वालिटी) कमलेश कुमारी, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राजेश गुप्ता, लोनिवि के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार, एसडीओ डाईट दीपक शर्मा, राष्ट्रीय राजमार्ग के कनिष्ठ अभियंता शीतल शर्मा के अलावा जिला के विभिन्न हिस्सों से लोनिवि तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारी वर्चुअली मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ : ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं पात्र आवेदक

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण (ईसोमसा) विभाग के ई-कल्याण पोर्टल का शुभारम्भ किया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम फसल बीमा योजना बारे जिला के विभिन्न ब्लाॅकों में किसानों को किया जाएगा जागरूक : डीसी ने किसान जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

ऊना : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तीसरे फसल बीमा सप्ताह के उपलक्ष्य में आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला मुख्यालय से किसान जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में कंवर ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात की

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात की।...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुरीले साजों पर गूंजी स्वर लहरियां : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 के लिए ऑडिशन आरंभ

रोहित भदसाली। ऊना, 2 सितंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन अंब कॉलेज के सभागार में आरंभ हो गए हैं। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया और...
Translate »
error: Content is protected !!