उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 2.0 का किया शुभारंभ

by

आकांक्षी जिला चंबा एवं आकांक्षी प्रखंड पांगी व तीसा को पूर्ण संतृप्तता का लक्ष्य : रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज जिला मुख्यालय में नीति आयोग द्वारा प्रारंभ किए गए संपूर्णता अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आकांक्षी जिला एवं खंडों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि तथा पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पूर्ण संतृप्तता सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत आकांक्षी जिला चंबा तथा आकांक्षी खंड पांगी एवं तीसा में विकास से संबंधित निर्धारित सूचकांकों के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान जन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, आमजन तक सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने तथा जिले के समग्र विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत जिला स्तर पर कुल पांच प्रमुख सूचकांक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जन्म के समय वजन किए गए जीवित शिशुओं का अनुपात, तपेदिक मामलों की अधिसूचना दर, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस आयोजित करने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिशत, बालिका शौचालय सुविधा से युक्त विद्यालयों का प्रतिशत तथा टीकाकृत पशुओं का प्रतिशत शामिल है।
उन्होंने बताया कि आकांक्षी खंड स्तर पर कुल छह सूचकांक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें पूरक पोषाहार प्राप्त करने वाले बच्चों का प्रतिशत, आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के मापन की दक्षता, शौचालय एवं पेयजल सुविधा से युक्त आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिशत, पर्याप्त बालिका शौचालय सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत तथा टीकाकृत मवेशियों का प्रतिशत शामिल है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने संपूर्णता अभियान 2.0 के सफल कार्यान्वयन को लेकर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों में देरी ही भ्रष्टाचार की जड़ , प्रदेश में प्रत्येक विभाग का ‘परफॉर्मेंस इंडेक्स’ होगा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्य स्तरीय ‘दिशा’ बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश शिमला : राज्य स्तरीय ‘दिशा’ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 अप्रैल को मैहला में किसान मेले के होंगे मुख्य अतिथि राज्यपाल का प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 23 अप्रैल को मैहला में आयोजित होने वाले एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सहायक आयुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन का ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधन सृजन पर बल : किसान उत्पादक संघों को अपने उत्पाद बिक्री करने के लिए इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल करने को कहा

मंडी, 23 फरवरी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि मंडी जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के साधन सृजित करना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में पटवारियों के 20 पद सेवानिवृत्त अधिकारियों से भरे जाएंगे…..27 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 जनवरी। उपायुक्त कार्यालय ऊना में राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारियों से 20 पद पटवारियों के पारिश्रमिक आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने...
Translate »
error: Content is protected !!