उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 2.0 का किया शुभारंभ

by

आकांक्षी जिला चंबा एवं आकांक्षी प्रखंड पांगी व तीसा को पूर्ण संतृप्तता का लक्ष्य : रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज जिला मुख्यालय में नीति आयोग द्वारा प्रारंभ किए गए संपूर्णता अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आकांक्षी जिला एवं खंडों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि तथा पशुपालन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पूर्ण संतृप्तता सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत आकांक्षी जिला चंबा तथा आकांक्षी खंड पांगी एवं तीसा में विकास से संबंधित निर्धारित सूचकांकों के अंतर्गत शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि यह अभियान जन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, आमजन तक सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने तथा जिले के समग्र विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत जिला स्तर पर कुल पांच प्रमुख सूचकांक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जन्म के समय वजन किए गए जीवित शिशुओं का अनुपात, तपेदिक मामलों की अधिसूचना दर, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस आयोजित करने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिशत, बालिका शौचालय सुविधा से युक्त विद्यालयों का प्रतिशत तथा टीकाकृत पशुओं का प्रतिशत शामिल है।
उन्होंने बताया कि आकांक्षी खंड स्तर पर कुल छह सूचकांक निर्धारित किए गए हैं, जिनमें पूरक पोषाहार प्राप्त करने वाले बच्चों का प्रतिशत, आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के मापन की दक्षता, शौचालय एवं पेयजल सुविधा से युक्त आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रतिशत, पर्याप्त बालिका शौचालय सुविधा वाले विद्यालयों का प्रतिशत तथा टीकाकृत मवेशियों का प्रतिशत शामिल है।
इस अवसर पर उपायुक्त ने संपूर्णता अभियान 2.0 के सफल कार्यान्वयन को लेकर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कमल किशोर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा बैंक की पदोन्नतियों पर सवाल: NABARD से आरसीएस और प्रबंधन की जांच की मांग

विवादित DPC और लंबित एफआईआर के बीच पदोन्नति का आरोप, JCCB प्रबंधन घेरे में जोगिंद्रा बैंक में भ्रष्टाचार और संरक्षणवाद के आरोप, एमडी पंकज सूद की भूमिका पर भी उठे सवाल एएम नाथ। शिमला/सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर बैठक आयोजित : अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 19 सितंबर :   अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में ज़िला के मतदान  केंद्रों के भौतिक निरीक्षण एवं परिवर्तन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के 6 सरकारी स्कूल बनेंगे राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल : करसोग, रामपुर, रोहड़ू, चौपाल, श्री रेणुका जी और ऊना के स्कूलों का चयन

स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, पौष्टिक भोजन और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं होंगी उपलब्ध एएम नाथ। शिमला, 10 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा बल्लान प्रमुख संत निरंजन दास को पद्म श्री : दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण

नई दिल्ली : पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है। इस साल देश की 131 विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसके नामों की घोषणा हो गई है। साल 2026 के लिए 5 पद्म विभूषण,...
Translate »
error: Content is protected !!