उपायुक्त राघव शर्मा ने किया गोकुल ग्राम का निरीक्षण

by
ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज गोकुल ग्राम थाना खास का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गोकुल ग्राम में बेसहारा पशुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी हासिल की और अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोकुल ग्राम बनाने के लिए थाना खास में 500 कनाल भूमि चयनित की गई है। जहां पर 60 प्रतिशत देसी गाय तथा 40 प्रतिशत बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान किया जाएगा।
कटौहड़ कलां में बनेगी आधुनिक गौशाला
इसके उपरांत डीसी ने कटौहड़ कलां गौशाला का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इसे आधुनिक गौशाला के रुप में विकसित किया जाएगा। पशु पालन विभाग के अधिकारी गौशाला के विस्तारीकरण व सुधारीकरण के लिए विस्तृत डीपीआर जल्द से जल्द तैयार करें। साथ ही उपायुक्त राघव शर्मा ने निर्माणाधीन मुर्राह प्रजनन फार्म बरनोह, पशु पालन विभाग के निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल, घंडावल गौशाला तथा चिंतपूर्णी गौशाला का जायजा भी लिया।
इस अवसर पर उप-निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. जय सिंह सेन भी उनके साथ उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के तहत कुल 180 में से 125 मामले लंबित, शीघ्र सुनिश्चित करें निपटारा : उपायुक्त की अध्यक्षता में एफसीए के तहत लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए समीक्षा बैठक आयोजित

शिमला: 27 जून – उपायुक्त आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज एफसीए के तहत लम्बित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अन्याय, अधर्म और पाप कर्मों के विनाश को हुआ श्री परशुराम का अवतरण : कुलदीप सिंह पठानिया

श्री परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात द्वारा कार्यक्रम आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चुवाड़ी, (चम्बा) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फ्लैगशिप परियोजनाओं से जुड़े एफसीए और एफआरए मामलों के निपटारों में तेजी लाई जाएः मुख्यमंत्री

ज्यूलॉजिकल पार्क के प्रारम्भिक कार्यों को शीघ्र शुरू करना सुनिश्चित किया जाए शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं शिमला में वन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बनीखेत-खैरी सड़क पर कार हादसा, एक की मौत, एक घायल

एएम नाथ। डलहौज़ी :बनीखेत-खैरी संपर्क मार्ग पर बडेरू के पास एक निजी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके...
Translate »
error: Content is protected !!