उपायुक्त राघव शर्मा ने किया मुच्छाली कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण

by
ऊना (25 फरवरी)- उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज लगभग 48.48 लाख रुपए की लागत से बन रहे मुच्छाली कूड़ा संयंत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस संयंत्र को जल्द से जल्द शुरू करने तथा इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए, ताकि कलस्टर पंचायतों से कूड़ा लाकर यहां पर निस्तारण किया जा सके।
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि कूड़ा संयंत्र के लिए कंपोस्ट मशीन आ गई है तथा बिजली के कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया गया है। पंचायतों में जाकर स्थानीय निवासियों के साथ बैठकें कर स्वच्छता के प्रति उन्हें जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन कूड़े का निपटारा करने के लिए प्रत्येक विकास खंड में कलस्टर पंचायतों का चुनाव कर रहा है। ऊना विकास खंड में 1.60 करोड़ की लागत से झलेड़ा, हरोली विकास खंड में 93 लाख रुपए की लागत से पालकवाह, गगरेट विकास खंड के तहत 48.98 लाख रुपए की लागत से संघनई कूड़ा संयंत्र का निर्माण प्रस्तावित है। इन सभी कूड़ा संयंत्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर्मी के दो मेजर, होटल का कमरा : सीसीटीवी फुटेज और पत्नी पर अवैध संबंध का शक

दिल्ली की एक सिविल अदालत ने भारतीय सेना  के दो अधिकारियों के बीच कथित extramarital affair मामले में एक अहम फैसला सुनाते हुए होटल की CCTV फुटेज उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशीला पब्लिक स्कूल में बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में रहा प्रतिशत परिणाम

बद्दी, 4 अप्रैल (तारा ) : सुशीला पब्लिक स्कूल भटोली खुर्द बद्दी के सत्र 2025 -26 की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत्- प्रतिशत रहा ।जिनमें सभी बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के परिजनों को दी सांत्वना

एएम नाथ। धर्मशाला, 23 फरवरी : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शाहपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सियासी उठापटक ने पक्का किया कंगना का टिकट : कांगड़ा में ब्राह्मण चेहरे पर दांव

 भाजपा ने अगली रणनीति के तहत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लोकसभा चुनाव में नहीं उतारा एएम नाथ। शिमला :   एक महीने से चल रही सियासी उठा पटक ने ही मंडी से कंगना रणौत...
Translate »
error: Content is protected !!