उप-चुनावों के लिए व्यय पर्यवेक्षक की अध्यक्षता में चुनावी व्यय निगरानी टीम की पहली बैठक आयोजित

by
नालागढ़  :  51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक एन. कार्तिक ने आज उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ के कार्यालय में चुनावी व्यय निगरानी टीम की पहली बैठक की अध्यक्षता की।
एन. कार्तिक ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करने में इससे जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा उप-चुनावों में व्यय की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपए रखी गई है। उन्होंने चुनावी व्यय निगरानी से जुड़े सभी निगरानी एवं लेखा दलों को निर्देश दिए कि वे चुनाव खर्च पर कड़ी निगरानी रखें और सम्बन्धित उम्मीदवार के फोल्डर में इसकी प्रविष्टि सुनिश्चित करें। उन्होंने नोडल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे मतदाताओं को दिए जाने वाले प्रलोभनों पर भी कड़ी नज़र रखें। साथ ही निर्धारित सीमा से अधिक नकदी निकासी अथवा इसे साथ ले जाने पर आवश्यक दस्तावेज़ अवश्य जांच लें। उन्होंने उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों तथा राजनीतिक दलों से भी आग्रह किया कि उप-चुनाव के दौरान व्यय में पारदर्शिता अपनाएं।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का ज़िला स्तर पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एम.सी.एम.सी.) से पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है। इसमें सोशल मीडिया, केबल टी.वी. नेटवर्क, रेडियो, सिनेमाघर, सार्वजनिक स्थल पर एल.ई.डी. स्क्रीन इत्यादि भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया में केवल मतदान दिवस एवं इससे एक दिन पूर्व राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए इसका पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि एम.सी.एम.सी. के माध्यम से पेड न्यूज़ पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
व्यय पर्यवेक्षक ने आज की बैठक में कुछेक उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों के अनुपस्थित रहनेे पर कड़ा संज्ञान लिया तथा सम्बन्धित उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनावी व्यय रजिस्टर में विसंगतियां पाए जाने पर भी सम्बन्धित उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से नोटिस जारी कर इन्हें निर्धारित समयावधि में दूर करने को कहा।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार यादव, निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) दिव्यांशु सिंगल, पुलिस उप-अधीक्षक नालागढ़ भीष्म ठाकुर, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान, राष्ट्रीय भारतीय कांग्रेस के अब्दुल मतीन खान, भारतीय जनता पार्टी रविन्द्र ठाकुर, आज़ाद उम्मीदवार के प्रतिनिधि राकेश सहित विभिन्न विभागों के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू : अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका दोबारा लगाई जाए

रोहतांग : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विधायकों के साथ हुई बैठक में लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका लगाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य चुनाव आयुक्त पर राहुल गांधी के आरोपों पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- ‘तथ्यों के आधार पर बात करें’

एएम नाथ।  पालमपुर, 27 सितंबर। मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए गए आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। पालमपुर में अनुराग ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष मतदान केंद्र का DC किरण भड़ाना ने किया निरीक्षण : चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं का लिया विस्तृत जायजा

एएम नाथ। लाहौल-स्पीति : पंचायत चुनाव-2026 के अंतर्गत चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना ने आज जिला मुख्यालय केलांग स्थित बीडीओ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल को बिभाग आवंटित : मुख्यमंत्री के पास वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य सभी विभाग रहेंगे जो किसी मंत्री को नजी दिए गए

शिमला : हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपने पास पास वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य सभी विभाग रहेंगे...
Translate »
error: Content is protected !!