उप मुख्यमंत्री ने कुर्पन खड्ड पेयजल योजना को हुए नुकसान का लिया जायजा : योजना को पुनः स्थापित करने के लिए अधिकारियों को उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिए दिशा निर्देश

by
शिमला, 03 अगस्त – उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बादल फटने से बागी पूल, मतियाना, कुमारसैन, सैंज, कुर्पन खड्ड में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को हुए नुकसान का घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया।
उप-मुख्यमन्त्री ने कहा कि बागी पूल में बाढ़ से जल शक्ति विभाग को लगभग 10 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं को सुचारु करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मेहनत से कार्य कर रहे है ताकि लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि कुर्पन खड्ड परियोजना पर 315 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं और योजना का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा था। बादल फटने से आई बाढ़ ने इस योजना के पंप हाउस, मशीनरी और टैंकों का नामो-निशान मिटा दिया।
उन्होंने कहा कि इस योजना को पुनः स्थापित करने के लिए विभाग के आला अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शिमला के मतियाना क्षेत्र की कुर्पन खड्ड पेयजल योजना के बुस्टर, इंटेक स्ट्रचर, फीडल लाईन संपवेल, पम्प हाउस, पंपिंग मशीनरी और पाइपों के टुटने और बह जाने से जल शक्ति विभाग को 10 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है जबकि रामपुर में जल शक्ति विभाग को 7 करोड 50 लाख रुपए की 19 पेयजल योजनाओ व एक सीवरेज की लाईन को भी नुक्सान हुआ है ।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 पेयजल योजनाओं में से 4 पेयजल योजना निर्माणाधीन थी। उन्होंने अभी तक 10 पेयजल योजनाओं को पुनः चालु कर दिया गया है और शेष 05 योजनाओं को आज शाम तक शुरू करने के प्रयास किए जा रहें है । उन्होंने कहा कि रामपुर अस्पताल में पानी की सप्लाई को पिछले कल ही बहाल कर दिया गया था ।
उप मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिला के निरमंड क्षेत्र के बागीपुल का दौरे के दौरान आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर लोगों के दुःख दर्द साझा किया। उन्होंने कहा कि बादल फटने से हुई तबाही का मंजर बहुत भयानक एवं दर्दनाक है। पुल के बह जाने से लोगों का संपर्क इलाके से कटा हुवा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में लगा है। सरकार द्वारा हर संभव मदद प्रदान की जा रही है।
इस दौरान इंजीनियर इन चीफ जल शक्ति विभाग अंजू शर्मा, उपमंडलाधिकारी कुमारसैन कृष्ण कुमार शर्मा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह चौहान शर्मा व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 25 नेशनल हाईवे का काम चल रहा, जिनकी कुल लंबाई 2,592 किलोमीटर ..एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने : अधिकारी को पीटने के मामले में केन्द्री मंत्री की कड़ी टिप्पणी

इम5 नाथ । बिलासपुर : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बचत भवन बिलासपुर में राज्य में चल रही एनएचएआई की परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों...
article-image
पंजाब

Special honor to Dr. Daljit

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.2-  By making a significant contribution in the field of journalism, Dr. Daljeet Ajnoha has set an example in the society by getting his PhD in Journalism. In view of his great achievement,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हुया सस्ता, क्या हुया महंगा….0% से 40% तक GST महाबोनस में कौन सी चीज कहां?… पूरी ल‍िस्‍ट

नई दिल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी दरों में भारी कटौती का ऐलान किया। यह कटौती 22 सितंबर से लागू हो रही है। जीएसटी में बदलाव से कई चीजों पर टैक्स...
article-image
पंजाब

* माहिलपुर पुलिस की ओर से विभिन्न जगहों पर विशेष नाकाबंदी के दौरान 45 ग्राम चिटा नशीला पदार्थ और 55 नशीली गोलियां की बरामद

*सब-इंस्पेक्टर रमनदीप कौर और उनकी पुलिस पार्टी द्वारा चिटा नशीला पदार्थ बरामद किया गया *एएसआई गुरनेक सिंह और उनकी टीम द्वारा नशीली गोलियां बरामद की गईं। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार के निर्देशानुसार शरारती...
Translate »
error: Content is protected !!