उप मुख्यमंत्री ने लगभग 13 करोड़ रूपये की विकास योजनाएं लोगों को समर्पित की : लोगों को स्वच्छ पेयजल व सिंचाई सुविधा उपलबध करवाना सरकार की प्राथमिकता – मुकेश अग्निहोत्री

by
उप मुख्यमंत्री ने नगनोली-ऊना बस सेवा को दिखाई हरी झंडी ,  लोगों की सुनी समस्याएं, मौके पर किया निपटारा
ऊना, 13 मार्च – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्हिोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत नगनोली में 4.5 लाख रूपये की लागत से निर्मित राजा भृतहिर मुख्याद्वार तथा नगनोली में 5.43 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने नगनोली से ऊना से तक चलने वाली एचआरटीसी बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत देहलां में लगभग 7.15 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्धघाटन भी किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नगनोली क्षेत्र के लोगों को यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए एचआरटीसी बस सेवा को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि यह बस नगनोली से प्रातः 8.15 बजे चलेगी तथ पंजावर-पंडोगा-भदसाली होते हुए प्रातः 9 बजे ऊना पहुंचेगी। एचआरटीसी की यह बस सांय 5.15 बजे ऊना से चलेगी और सांय 6 बजे नगनोली पहुंचेगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला ऊना के प्रत्येक घर को पीने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल तथा सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में नगनोली पंचायत में 5.43 करोड़ रूपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना लोकार्पण किया गया। इस योजना के बनने से नगनोली पंचायत के लगभग 1208 लोगों को लाभ मिलेगा जिसमें तीन गांव नगनोली, नगनोली हार व लवाणा माजरा शामिल है। उन्होंने बताया कि देहलां में 7.15 करोड़ रूपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना निर्मित करके लोगों को समर्पित की गई है। इस योजना से देहलां अप्पर व देहलां लोअर पंचायतों के लगभग 8005 लोग लाभान्वित होंगे।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एशियन विकास बैंक वित्त के तहत जिला में सात पेयजल योजनाओं को स्वीकृत किया गया था जिसमें हरोली विस के तहत बालीवाल, हरोली, नगनोली व पूबोवाल तथा ऊना विस के तहत वनगढ़, देहलां व रक्कड़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 42.6 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित छः स्कीमों को पूरा करके वहां की स्थानीय जनता को सौंपा दिया गया है। उन्होंने बताया कि रक्कड़ उठाऊ पेयजल योजना का कार्य भी निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एडीबी के तहत जिला में 82.5 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली अन्य पेयजल योजनाओं को भी इस वर्ष के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में सभी विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। विकास कार्यों में धन की कमी को आडे़ नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि ऊना जिला को पर्याप्त व सुचारू जल मुहैया करवाने के लिए भिभौर साहिब से भी जल को उठाया जाएगा जिसका कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नगनोली और देहलां में जनसमस्याएं भी सुनी और उनका मौके पर समाधान किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ऊना सतपाल सिंह रायजादा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ओबीसी सैल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, लीगल सैल अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, ब्लॉक अध्यक्ष हरोली विनोद बिट्टू, नगनोली प्रधान मेहताब ठाकुर, एससी सैल अध्यक्ष जसपाल जस्सा, प्रधान सुभद्रा व सुरेखा राणा, मंडल मुख्य अभियंता दीपक गर्ग, एसई नरेश धीमान, एक्सिन पुनीत शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
-0-
All reactions:

Dpro Una HP and 10 others

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Facebook ने एक बड़ा सौदा आपके डाटा का कर लिया …..हो जाइए सावधान

चंडीगढ़ : अब Facebook ने एक बड़ा सौदा आपके डाटा का कर लिया है। Facebook ने नेटफ्लिक्स के साथ एक साझेदारी की है जिसके तहत प्राइवेट मैसेज के बदले डाटा का करार हुआ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग ने संस्कृत दिवस समारोह के विजेताओं को किया सम्मानित

एएम नाथ। शिमला 20 अगस्त – राजकीय संस्कृत महाविद्यालय फागली में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस समारोह के दूसरे दिन डॉ. पंकज ललित, निदेशक, भाषा एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

NEET-2026 केंद्र आवंटन में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त….NTA समेत छह को नोटिस

गलत परीक्षा केंद्र से परीक्षा छूटी, छात्रा की याचिका पर 15 जुलाई को सुनवाई एएम नाथ। शिमला ; हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने NEET-2026 परीक्षा में कथित रूप से गलत परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक क्षेत्र विकास निधि की किस्त रोकने पर हंगामा : नोकझोंक और नारेबाजी के बीच विपक्ष ने वाकआउट

शिमला : 14वीं विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन मंगलवार को सदन में विधायक क्षेत्र विकास निधि की किस्त रोकने पर हंगामा हो गया। आखिरी विधायक क्षेत्र विकास निधि की किस्त न...
Translate »
error: Content is protected !!