उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जम्मू में विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर से की औपचारिक भेंट

by

एएम नाथ। जम्मू : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज जम्मू में अब्दुल रहीम राथर, विधानसभा अध्यक्ष जम्मू और कश्मीर विधानसभा से औपचारिक भेंट की।

इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सफलतापूर्वक लागू की गई पेपरलेस ई-विधान प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि ई-विधान एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से विधानसभा की समस्त कार्यवाही कागज रहित तरीके से संचालित की जाती है। इस प्रणाली के अंतर्गत प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विधेयक, संशोधन, कार्यसूची, कार्यवृत्त तथा अन्य सभी संसदीय दस्तावेज टैबलेट अथवा डिजिटल डिवाइस के माध्यम से माननीय सदस्यों को उपलब्ध कराए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि ई-विधान प्रणाली से न केवल समय और संसाधनों की बचत होती है, बल्कि कार्यवाही में पारदर्शिता, सटीकता और गति भी आती है। यह प्रणाली सदन की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे कागज की खपत में भारी कमी आती है। इसके अतिरिक्त, डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रूप से संग्रहीत होने के कारण भविष्य में संदर्भ के लिए सूचनाएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।
केवल सिंह पठानिया ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने ई-विधान प्रणाली की प्रशंसा की है और वे शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा का दौरा कर इस प्रणाली के तकनीकी ढांचे, संचालन प्रक्रिया और व्यावहारिक लाभों का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे, ताकि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी इसे लागू करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जा सके।
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने विधायी कार्यों में आधुनिक तकनीक के उपयोग जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दसवीं कक्षा के बाद क्या करें बिषय पर सेमीनार का सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में किया आयोजन 

गढ़शंकर । सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में मुख्य अध्यापक सिंह की अध्यक्षता में गाइडेंस एवं कैरियर काउंसलर साइंस मास्टर अनुपम कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में नौंवीं एवं दसवीं कक्षा विद्यार्थियों को  ‘दसवीं कक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता DC तोरूल एस रवीश ने की

एएम नाथ।  मनाली  : उपायुक्त तोरूल एस रवीश ने मनाली उपमंडल में चल रहे बहाली एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।  उन्होंने सभी संबंधित विभागों को सक्रियता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आठ वर्षीय बच्ची रावी बंदेशा : कशमीर से कन्या कुमारी के लिए साईकल राइड पर

गढ़शंकर। आठ वर्षीय बच्ची रावी बंदेशा कशमीर से कन्या कुमारी के लिए साईकल राइड पर बेटी बचाओ के सलोगन के साथ बल्र्ड रिकार्ड बनाने निकली है। रावी बंदेशा रोजना अस्सी से एक सौ वीस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओपीएस से बदल गई मदन लाल और रत्न चंद की जिंदगी : अब एनपीएस से 10 गुणा ज्यादा मिलने लगी पेंशन, बुढ़ापे की चिंता हुई दूर

हमीरपुर 14 जनवरी। अपनी जवानी के अहम वर्षों को सरकारी सेवा के लिए समर्पित करने वाला कर्मचारी जब सेवानिवृत्ति की ओर अग्रसर होता है तो उसे अपने बुढ़ापे की चिंता सताने लगती है। एक...
Translate »
error: Content is protected !!