उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया लंगेरा-भांदल सलूनी सड़क का निरीक्षण

by

सड़क की हालत को सुधारने बारे विभागीय अधिकारियों को दिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

राज्य सरकार के ध्यान में लाया जाएगा लंगेरा भांदल सलूनी सड़क के सुधार से संबंधित मामला : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। चम्बा : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज जिला चंबा के दूर दराज जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्र में लंगेरा-भांदल-जुआंस- सलूनी सड़क का विस्तृत निरीक्षण किया तथा सड़क की खराब हालत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्थानों पर क्षेत्र वासियों की समस्याओं और कठिनाइयों को भी जाना तथा मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को उन्हें हल करने के निर्देश दिए। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जिला चंबा के जम्मू कश्मीर सीमा से सटे पदरी जोत – लंगेरा – भांदल – जुआंस – सलूनी मार्ग की खराब स्थिति राज्य सरकार के ध्यान में लाई जाएगी तथा इस सड़क को बेहतर बनाने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे।


इस दौरान उन्होंने पुलिस चेक पोस्ट लंगेरा की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन वर्षों में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं, जिसका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में व्यापक सुधार किए गए हैं, जिससे ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। राजस्व विभाग में किए गए ऐतिहासिक सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ये परिवर्तन आम लोगों को वास्तविक राहत देने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
इससे पूर्व केवल सिंह पठानिया का जम्मू-कश्मीर से सटी हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला की सीमा पदरी जोत पहुंचने पर अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डीएस पठानिया, एसडीएम सलूनी चंद्रवीर सिंह, तहसीलदार सलूनी अभिराय सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी सलूनी कंवर सिंह तथा भांदल पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर संवैधानिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ा रही सरकार : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव के मामले में राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के विपरीत ही चलती रही सरकार हिमाचल की कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों से मिले जयराम ठाकुर, ली सेल्फी एएम नाथ। धर्मशाला :  विधानसभा...
article-image
पंजाब

Damini and Sanjana Top Their

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 15 : Vidya Mandir Senior Secondary Model School, Shimla Pahari, Hoshiarpur, has once again proven its academic excellence with a 100% pass rate in the Class 12 results announced by the Punjab...
article-image
पंजाब

सतनौर केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया

गढ़शंकर, 4 जुलाई: सिविल सर्जन होशियारपुर और एसएमओ पोसी के निर्देशन में हैल्थ वैलनेस केंद्र सतनौर में परिवार नियोजन पखवाड़ा मनाया गया। इसमें एमपीएचडब्ल्यू, आशा वर्कर, आशा फैसिलिटेटर और अन्य सदस्यों ने भाग लिया...
article-image
पंजाब

डानसीवाल में पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो करेंगे तेज संघर्ष

एसडीओ ने कहा कि जल्द होगा समस्या का समाधान गढ़शंकर: गांव डानसीवाल में एक तर्फ पीने के पानी की किल्लत के चलते गांव वासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर पीने के पानी...
Translate »
error: Content is protected !!