उप मुख्य सचेतक ने कूंर विद्यालय भवन निर्माण एवं संपर्क मार्ग को अधिकारियों के साथ की बैठक

by

केवल सिंह पठानिया ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कूंर के भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ की धनराशि का प्रावधान : केवल सिंह पठानिया

एएम नाथ। शिमला ; हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कूंर के भवन निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने को लेकर आज अपने कार्यालय कक्ष शिमला में शिक्षा एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की ।
केवल सिंह पठानिया ने बैठक के दौरान
विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू करने के लिए भवन का प्रारूप (डिजाइन) एवं विभिन्न विभागीय औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्कूल भवन निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ रूपयों की धनराशि का प्रावधान भी कर दिया गया है। इस क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा को लेकर जल्द स्कूल भवन के निर्माण कार्यों को शुरू किया जाएगा।
उप मुख्य सचेतक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कूंर संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों के दृष्टिगत भी आवश्यक दिशा-निर्देश बैठक में दिए।
यहां उल्लेखनीय यह है कि उप मुख्य सचेतक ने गत दिनों कूंर-छतराड़ी इत्यादि ग्राम पंचायत का प्रवास किया था। स्थानीय लोगों ने इस दौरान अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा था।
बैठक में अतिरिक्त निदेशक शिक्षा जीवन कुमार, मुख्य अभियंता लोक निर्माण अनुज नाग सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईटी-हमीरपुर के छात्र पर महिला सहपाठी का पीछा करने और धमकाने का मामला दर्ज

एएम नाथ। हमीरपुर : पुलिस ने गुरुवार को यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के एक छात्र के खिलाफ एक महिला सहपाठी का पीछा करने और उसे धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

सोलर फेसिंग पर 25 लाख रुपये व्यय, 15 किसान लाभांवित : जगत सिंह नेगी एएम नाथ। चंबा (पांगी) : राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज पांगी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के स्ट्रीट वेंडरों ने प्रशासन को सौंपा मांग पत्र, सर्वे और वेंडिंग जोन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग

पुनीत महाजन I चंडीगढ़, 1 जून :  फुटपाथ, साइकिल एवं रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन (रजि. 214), चंडीगढ़ ने स्ट्रीट वेंडरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन के मुख्य सचिव को एक मांग पत्र सौंपा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में चल रहे विकास कार्यों का DC जतिन लाल ने लिया जायजा : परियोजनाओं को गुणवतायुक्त और निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 मार्च :  जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को गति देने के मकसद से उपायुक्त जतिन लाल ने आज(बुधवार) को विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित परियोजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!