ऊना और हमीरपुर के बागवानी अधिकारियों का दल पहुंचा बेंगलुरु, हिमाचल में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर की चर्चा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 5 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिलों के 11 अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बागवानी विभाग ऊना के उप-निदेशक डॉ. के.के. भारद्वाज और हमीरपुर जिले के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार के नेतृत्व में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरु (कर्नाटक) दौरे पर है। इस दल ने बुधवार को वहां फ्लोरेंस फ्लोरा कंपनी का दौरा किया और हिमाचल के मैदानी इलाकों में जरबेरा फूलों की खेती की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
फ्लोरेंस फ्लोरा कंपनी जरबेरा पौध तैयार कर हिमाचल सहित अन्य राज्यों के बागवानों को उपलब्ध कराती है। विशेषज्ञों का कहना है कि हिमाचल मैदानी इलाकों में जरबेरा फूलों की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं।
फूलों की खेती को प्रोत्साहित कर रही हिमाचल सरकार
हिमाचल प्रदेश सरकार बागवानों को फूलों की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही, अधिकारियों को भी अध्ययन विजिट पर भेजा जा रहा है ताकि वे अन्य राज्यों और कंपनियों से नई जानकारी और तकनीकों का अध्ययन कर सकें। इस पहल का उद्देश्य हिमाचल में फूलों की खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है, जिससे बागवानी के क्षेत्र में नवाचार और उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकें।
वहीं सरकार लोगों को पॉलीहाउस लगाने पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान कर रही है, जबकि पॉलीहाउस में फूलों की खेती पर 50 प्रतिशत का अनुदान भी उपलब्ध है। जरबेरा की खेती के लिए एक हजार वर्गमीटर के पॉलीहाउस में करीब 6,000 पौधे लगाए जा सकते हैं। इनसे 9-10 महीने में बागवान 6-8 लाख रुपये तक की आय अर्जित कर सकते हैं।
बागवानी विभाग फूलों की खेती को नगदी फसल के रूप में बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक बागवानों को फूलों की खेती से जोड़ना है।
बेंगलुरु गए प्रतिनिधिमंडल में ऊना और हमीरपुर जिलों उप-निदेशकों के अलावा दोनों जिलों के बागवानी अधिकारी, अजय कुमार, उषा सोंखले, सूरज कश्यप, अमित कुमार, सुमन भाटिया, शिव भूषण, वीरेंद्र कुमार, अनुपम शर्मा, और मोहम्मद अरशद शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भरे जाएंगे ट्रेनी(मशीन) के 100 पद : अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स

ऊना, 1 मई – मैसर्ज़ अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स(वर्धमान टैक्सटाईल गु्रप कम्पनी) औद्योगिक क्षेत्र मलेरकोटला पंजाब द्वारा 3 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सभी छह विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतेगी : सुक्खू ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव के लिए तैयार

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान शुरू हुए सियासी संग्राम के बाद कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया, इसके बाद बागियों ने बीजेपी को ज्वाइन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार नारी सम्मान निधि न देने के बहाने खोज रही, ऐसी जगहों से योजना की शुरुआत करने की घोषणा कर रही , जहां पर महिलाओं की संख्या अंगुलियों पर गिनी जा सके : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सिर्फ़ केंद्र की योजनाओं के सहारे आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में विकास के जो भी काम चल रहे हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला विंटर कार्निवल का पांचवा दिन रहा जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के कलाकारों के नाम

शिमला 29 दिसम्बर – शिमला विंटर कार्निवल के पांचवे दिन जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के सांस्कृतिक दलों ने लोगों का मनोरंजन किया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ लोक गायिका मनसा पंडित, स्वर साधना कला...
Translate »
error: Content is protected !!