ऊना के गांव बसोली का रोहित जसवाल मर्चेंट नेवी में बना कैप्टन

by

लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर पाया मुकाम

एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के गांव बसोली रोहित जसवाल ने अपनी लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर मर्चेंट नेवी में कैप्टन का प्रतिष्ठित रैंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ा दिया है। केवल सिंह जसवाल और स्वर्गीय निर्मला जसवाल के बेटे रोहित जसवाल आज युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।


रोहित की प्रारंभिक शिक्षा गांव बसोली के सरकारी स्कूल से शुरू हुई, जहाँ उन्होंने सातवीं कक्षा तक अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और भविष्य में कुछ बड़ा करने की चाह ने उन्हें डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना तक पहुंचाया। वर्ष 2006 में उन्होंने जमा दो की शिक्षा पूरी की और यहीं से उनके सपनों को दिशा मिलने लगी। समुद्र से जुड़े पेशे में जाने का सपना लिए रोहित ने 2008 में आईएमयू की परीक्षा पास की और चेन्नई स्थित एचआईएमटी में बीएससी नॉटिकल साइंस में दाखिला लिया। कड़ी ट्रेनिंग और कठिन परिस्थितियों में खुद को साबित करते हुए उन्होंने 2009 में पहली बार बतौर कैडेट शिप पर कदम रखा। यही से उनके मर्चेंट नेवी करियर की वास्तविक शुरुआत हुई।
पिछले 16 वर्षों में रोहित जसवाल ने समुद्र के अनगिनत सफर तय किए, कई चुनौतियों का सामना किया और अपने कौशल व नेतृत्व क्षमता को बेहतर बनाते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे। अब जाकर वह मुकाम हासिल हुआ, जिसका सपना हर नौसैनिक देखता है। रोहित जसवाल को मर्चेंट नेवी में कैप्टन के उच्च पद पर पदोन्नत कर दिया गया। यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। रोहित जसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 से 17 लाख की हो रही सलाना आमदनी :युवाओं के लिए बने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

धर्मशाला 02 नवंबर। सरकार से सिंचाई सुविधा के लिए उपदान पर मिले बोरवेल, स्प्रिंकल सिंचाई की सुविधा तथा पॉली हाउस तथा पावरग्रिड ने किसानों की जिंदगी में स्वाबलंबन के नए आयाम स्थापित किए हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राकेश टिकैत के साथ मजबूती के साथ खड़े है भारतीय किसान युनियनो के देश के सभी यूनिट :जरनैल सनोली

ऊना :  ऊना ब्लॉक के अध्यक्ष जरनैल सनोली ने कहा की जो पिछले रोज सौशल मीडिया और खबरें वायरल हो रही राकेश टिकैत और अन्य के निष्कासन की वो विल्कुल गलत है। भारतीय किसान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 बैंकों का वजूद होगा खत्म : देश के 43 बैंक घटकर होंगे 28

मोदी सरकार अब 21 बैंकों को एक करेगी। केंद्र सरकार बैंकों की सर्विस को बेहतर बनाने और लागत को कम करने के लिए बैंकों को जोड़ रही है। अब सरकार बैंकिंग सर्विस को बेहतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पतालों में मरीजों का फीडबैक प्राप्त करने की उचित व्यवस्था बने, एडीसी ने बैठक में दिए निर्देश

ऊना :   जिला ऊना के सभी सरकारी अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का फीडबैक प्राप्त करने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!