ऊना के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय जल्द खुलेगा – कुलदीप कुमार

by
गरीबों और दलितों को न्याय की पहुंच होगी आसान
रोहित जसवाल।  ऊना, 5 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय ऊना जिले के रामपुर में स्थापित किया जा रहा है। यह कार्यालय ऊना-संतोषगढ़ रोड़ पर कृषि विज्ञान केंद्र के सामने स्थित सरकारी भवन में खोला जाएगा। इसका विधिवत शुभारंभ जल्द ही किया जाएगा, जिससे आयोग अपनी पूरी क्रियाशीलता के साथ कार्य शुरू कर सके।
आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने गुरुवार को परिधि गृह ऊना में आयोजित नवगठित राज्य अनुसूचित जाति आयोग की प्रथम औपचारिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। बैठक में आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा तथा अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा और सदस्य सचिव का कार्यभार देख रहे सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा मौजूद रहे।
सरकार का जनहितैषी निर्णय, सीएम-डिप्टी सीएम का जताया आभार
श्री कुमार ने हिमाचल प्रदेश सरकार के इस महत्वपूर्ण कदम के लिए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऊना में कार्यालय स्थापित करने के फैसले से गरीब और पिछड़े वर्गों को विशेष लाभ होगा। उन्हें न्याय के लिए शिमला का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने घरद्वार के पास ही सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय न केवल आयोग की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर न्याय और सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। हिमाचल प्रदेश सरकार का यह कदम अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि आयोग अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। आयोग का प्राथमिक उद्देश्य दलित और पिछड़े वर्गों को न्याय और सहूलियत प्रदान करना है।
रामपुर में कार्यालय स्थापना की तैयारियों का लिया जायजा
आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने आयोग के सदस्यों के साथ रामपुर का दौरा कर कार्यालय स्थापना की तैयारियों का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि कार्यालय को शीघ्र ही पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद आयोग अपनी क्रियाशीलता के साथ अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य आरंभ कर देगा।
ये है नवगठित आयोग की संरचना
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चार बार विधायक रहे श्री कुमार गगरेट और श्री चिंतपूर्णी विधानसभा हलकों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहने के अलावा श्री वीरभद्र सिंह सरकार में उद्योग मंत्री और प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
आयोग के अन्य सदस्यों में ऊना जिले के बंगाणा की ग्राम पंचायत भ्यांबी के सुकड़याल गांव से संबंध रखने वाले अधिवक्ता विजय डोगरा और कांगड़ा जिले के ज्वाली के अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा शामिल हैं। सदस्य सचिव का कार्यभार ऊना के सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा देख रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में झूठ फैला रही हैं पंजाब विरोधी ताकतें : सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाबवासियों से अपील की कि राज्य सरकार द्वारा हर परिवार के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के बारे में पंजाब विरोधी ताकतों द्वारा किए जा रहे...
article-image
पंजाब

टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने फुटबॉल टीम को एक लाख की राशि देकर किया सम्मानित : एनआईआर मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर द्वारा भेजी राशि

गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी, गढ़शंकर के अध्यक्ष एनआईआर मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर की फुटबॉल टीम...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस के 6 जवान डोप टेस्ट में फेल, बर्खास्त कर भेजे गए घर : ट्रेनिंग के दौरान ऐसे हुआ शक

होशियारपुर ।  पंजाब के होशियारपुर के जहान खेला में पुलिस भर्ती केंद्र में प्रशिक्षण के दौरान छह मुलाजिम डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। उनके डोप टेस्ट का रिजल्ट पॉजिटिव आया है. इसके...
article-image
पंजाब

नीरज कुमार और संजीव कुमार नशा तस्करों की 61 लाख रुपये की अचल संपत्ति और 2 लाख रुपये की चल संपत्ति की गई फ्रीज : डीएसपी जसप्रीत सिंह

अब तक गढ़शंकर सब-डिवीजन से 52 युवकों को अलग-अलग नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा जा चुका : डीएसपी जसप्रीत सिंह होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : थाना माहिलपुर के गांव हवेली रोड निवासी 2 नशा तस्कर भाइयों...
Translate »
error: Content is protected !!